Microsoft Surface Pro 8 और Surface Pro 7+ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Microsoft Surface Pro 8 में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे पावरफुल Intel Evo सर्टिफाइड प्रो टैबलेट है, जिसमें 11th Gen Intel Core प्रोसेससर दिया गया है। यह विंडो 11 पर काम करता है और इसमें 16 घंटे तक की बैटरी दी गई है।

Microsoft Surface Pro 8 और Surface Pro 7+ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Pro 8 की प्री-बुकिंग आज से हो गई है शुरू
  • Microsoft Surface Pro 7+ अब कंज्यूमर चैनल पर है उपलब्ध
  • माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 8 पिछले साल सितंबर में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Microsoft Surface Pro 8 और Surface Pro 7+ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों की ही सेल भारत में 15 फरवरी से शुरू होगी, हालांकि सरफेस प्रो 7 प्लस पिछले साल फरवरी से ही देश में उपलब्ध है, लेकिन इसे केवल कर्मशियल और एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए पेश किया गया था। सरफेस प्रो 8 की बात करें, तो इसे सितंबर 2021 को कंपनी के हार्डवेयर-फोकस इवेंट में पेश किया गया था। यह Surface Pro 7 का सक्सेसर है। कंपनी का कहना है कि नया डिवाइस अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में शानदार परफोर्मेंस प्रदान करेगा। सरफेस प्रो 8 में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे पावरफुल Intel Evo सर्टिफाइड प्रो टैबलेट है, जिसमें 11th Gen Intel Core प्रोसेससर दिया गया है। यह विंडो 11 पर काम करता है और इसमें 16 घंटे तक की बैटरी दी गई है।
 

Microsoft Surface Pro 8, Surface Pro 7+ price in India, availability

Microsoft Surface Pro 8 के Wi-Fi only वेरिएंट की कीमत 1,04,499 रुपये है, वहीं, इसका LTE मॉडल 1,27,599 रुपये में मिलता है। टैबलेट की सेल 15 फरवरी से शुरू होगी। इन्हें ऑथराइज्ड रिसेलर और ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Amazon और Reliance Digital के जरिए खरीदा जा सकता है। Surface Pro Signature कीबोर्ड जो कि टैबलेट को 2-in-1 PC में बदल देता है। इसे भी चुनिंदा पाटर्नर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Microsoft Surface Pro 7+ के Wi-Fi only वेरिएंट की कीमत 83,999 रुपये है, वहीं, इसका LTE मॉडल 1,09,499 रुपये में मिलता है। टैबलेट की सेल 15 फरवरी से शुरू होगी। सरफेस प्रो 8 की प्री-बुकिंग आज से चुनिंदा रिटेलर्स और ऑनलाइन पार्टनर के जरिए शुरू हो जाएगी।
 

Microsoft Surface Pro 8 specifications

Microsoft Surface Pro 8 टैबलेट 11th Gen Intel Core प्रोसेसर से लैस है, जिसे अल्ट्रा-स्लिम डिवाइस के लिए इंटेल ईवो प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी के अनुसार सरफेस प्रो 8 टैब सरफेस प्रो 7 से दोगुना तेज़ है और इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट दिेए गए हैं। सरफेस प्रो 8 वाई-फाई मॉडल में 32 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज मौजूद है। यह LTE मॉडल में भी उपलब्ध होगा जो 17 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज को स्पोर्ट करेगा।

सरफेस प्रो 8 में 13 इंच (2880x1920 पिक्सल) पिक्सलसेंस टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि 4K वीडियो को सपोर्ट करता है। सरफेस प्रो 8 में में Surface Pro Signature कीबोर्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसमें Surface Slim Pen 2 भी मौजूद है। इस टैब में 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi वेरिएंट में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1 और दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट मौजूद है। एलटीई वर्ज़न में सिम-कार्ड स्लॉट दिया गया है।
 

Microsoft Surface Pro 7+ specifications

जो ग्राहक कंपनी का सबसे पावरफुल सरफेस प्रो मॉडल नहीं लेना चाहते वह Microsoft's Surface Pro 7+ ले सकते हैं। टैबलेट 11th Gen Intel Core प्रोसेसर से लैस है, जिसके वाई-फाई मॉडल में 32 जीबी तक रैम और एलटीई मॉडल में 16 जीबी रैम मिलती है। सरफेस प्रो 7 प्लस को कोर आई3 मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें Intel UHD  ग्राफिक्स मौजूद है। जबिक कोर आई5 और कोर आई7 मॉडल में Intel Iris Xe ग्राफिक्स मौजूद है।

सरफेस प्रो 7 प्लस में 12.3 इंच (2,736x1,824 पिक्सल) पिक्सलसेंस टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 267ppi है। इसमें वाई-फाई ओन्ली मॉडल में 1 टीबी रिमूवबल SSD स्टोरेज मिलती है, जबकि LTE वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। सरफेस प्रो 7 प्लस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि फुल-एचडी क्वालिटी वीडियो कॉल को सपोर्ट करता है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गयया है, जो कि 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट मौजूद है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसर11जेन इंटेल कोर आई 5-1135जी7
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2880x1920 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसWindows 11
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा10-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज12.30-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2736x1824 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई7
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी128GB
वज़न0.77 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »