Amazon पर डबल डिस्प्ले और 5 कैमरा वाले Galaxy Z Fold 7 की खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Samsung ने बीते महीने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च किया था। अगर आप नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट Amazon पर डबल डिस्प्ले और 5 कैमरा वाले Galaxy Z Fold 7 की खरीदारी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे कीमत काफी कम हो जाएगी। आइए Galaxy Z Fold 7 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,62,999 रुपये में लिस्टेड है। अमेजन पर कूपन ऑफर के जरिए 2% बचत हो रही जो कि 3,259 रुपये बैठेगी, जिससे कीमत 1,59,739 रुपये होगी। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,58,239 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 59,150 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,856x2,160 पिक्सल, 374ppi पिक्सल डेंसिटी और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 422ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज