ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF, आ रहा है EPFO 3.0, यहां जानिए 5 बड़े बदलाव

EPFO 3.0 जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। इसमें ATM और UPI से PF विदड्रॉल, ऑनलाइन क्लेम्स और आसान करेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे 8 करोड़ मेंबर्स को डायरेक्ट फायदा होगा।

ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF, आ रहा है EPFO 3.0, यहां जानिए 5 बड़े बदलाव

Photo Credit: Unsplash/ Ali Mkumbwa

EPFO 3.0 में नाम, जन्मतिथि या अन्य मामूली करेक्शन के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

ख़ास बातें
  • ATM और UPI से डायरेक्ट PF विड्रॉल का नया ऑप्शन
  • ऑनलाइन क्लेम्स और करेक्शन होंगे OTP से आसान
  • डेथ क्लेम्स की प्रोसेस होगी फास्ट और झंझट-फ्री
विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि 2025 में EPFO (Employees' Provident Fund Organisation) अपनी अपग्रेडेड डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। इस नए वर्जन का मकसद 8 करोड़ से ज्यादा PF मेंबर्स को तेज, आसान और ज्यादा पारदर्शी सेवाएं देना है। पहले इसे जून 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी टेस्टिंग की वजह से डेट आगे बढ़ गई। अब Infosys, Wipro और TCS जैसी दिग्गज IT कंपनियों को इस प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

नए प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा हाइलाइट ATM और UPI से डायरेक्ट PF विड्रॉल है। यानी इमरजेंसी में पैसे की जरूरत पड़ी तो न बैंक चक्कर, न लंबा इंतजार। बस UAN एक्टिवेटेड होना चाहिए और बैंक अकाउंट से आधार लिंक होना जरूरी है। एक साधारण ट्रांजैक्शन में ही पैसा आपके हाथ में होगा।

इतना ही नहीं, EPFO 3.0 में PF विड्रॉल के लिए UPI सपोर्ट भी शामिल किया गया है। डिजिटल इंडिया को और मजबूत करते हुए, अब आप UPI से भी तत्काल पैसा निकाल सकेंगे। इससे अचानक आने वाली जरूरतों में काफी राहत मिलेगी।

नए प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन क्लेम और करेक्शन भी बेहद आसान बना दिए गए हैं। अब मामूली नाम, जन्मतिथि या अन्य करेक्शन के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ OTP वेरिफिकेशन के साथ घर बैठे यह सब किया जा सकेगा। वहीं, क्लेम ट्रैकिंग भी पहले से तेज और सिंपल होगी।

सबसे संवेदनशील फीचर है डेथ क्लेम का फास्ट सेटलमेंट। किसी सदस्य की मौत की स्थिति में अब नाबालिगों के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं होगी। इसका सीधा फायदा मृतक के परिवार को तुरंत आर्थिक मदद के रूप में मिलेगा।

EPFO 3.0 को एक मोबाइल-फ्रेंडली और यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया गया है। अब आप कहीं से भी अपने PF अकाउंट की डिटेल्स, कंट्रीब्यूशन और क्लेम स्टेटस चेक कर सकेंगे। यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि पारदर्शिता और भरोसे को भी मजबूत करेगा।

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0 एक अपग्रेडेड डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो PF सर्विसेस को और फास्ट और ट्रांसपेरेंट बनाएगा।

EPFO 3.0 कब लॉन्च होगा?

इसका रोलआउट 2025 में होगा, हालांकि टेक्निकल टेस्टिंग की वजह से जून 2025 से डिले है।

क्या PF सीधे ATM से निकाला जा सकेगा?

हां, UAN एक्टिवेटेड और आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट से PF डायरेक्ट ATM से निकाला जा सकेगा।

क्या PF विड्रॉल UPI से भी होगा?

EPFO 3.0 में UPI सपोर्ट मिलेगा, जिससे तुरंत फंड्स ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

क्लेम्स और करेक्शन कैसे होंगे?

सारे छोटे-मोटे करेक्शन और क्लेम्स ऑनलाइन OTP वेरिफिकेशन से किए जा सकेंगे।

डेथ क्लेम्स की प्रोसेस में क्या बदलेगा?

गार्डियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी, जिससे परिवारों को जल्दी मदद मिलेगी।

EPFO 3.0 को मैनेज कौन करेगा?

Infosys, Wipro और TCS जैसी बड़ी IT कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, EPFO 3, EPFO 3 Benefits, EPFO 3 Changes
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »