माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी702 ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 7,999 रुपये

माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी702 ऑनलाइन उपलब्ध, कीमत 7,999 रुपये
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया एंड्रॉयड टैबलेट कैनवस टैब पी702 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के अलावा इस टैबलेट को एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी माइक्रोमैक्स द्वारा डिवाइस का आधिकारिक लॉन्च बाकी है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी702 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। डिवाइस में (1280x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 7 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है और दो जीबी रैम है।

माइक्रोमैक्स के इस टैबलेट में 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ा (32 जीबी तक) सकते हैं। कैनवस टैब पी7002 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस टैबलेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लू टूथ और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं। स्नैपडील पर यह टैबलेट बोल्ड ब्लैक और क्लासी व्हाइट कलर में उपलब्ध है। यूजर को टैबलेट के साथ ओटीजी केबल, हेडफोन और 1500 रुपये की कीमत पर सात किंडल ई-बुक भी मिलेंगे। डिवाइस में 3000एमएएच की बैटरी है जिसके 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 3 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा किया गया है। डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ टैबलेट में डुअल स्पीकर हैं।

पिछले हफ्ते ही माइक्रोमैक्स ने कैनवस अमेज़ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। डुअल सिम कैनवस अमेज़ 4जी एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ इसमें (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इस माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 17 जीबी की डीडीआर3 रैम है। फोन में 8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 8 जीबी की एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ 2230 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
  3. Moto G47 हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Apple के iPhone हो सकते हैं महंगे, मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने का असर!
  5. 180 दिन की बैटरी वाला स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Google ने बनाया पेड सब्सक्रिप्शंस का रिकॉर्ड, क्लाउड सर्विसेज से रेवेन्यू 20 अरब डॉलर पर पहुंचा
  9. iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ दो नए रंगों में, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ जानें नई कीमत
  10. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »