Huawei MatePad T8 टैबलेट 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च

Huawei MatePad T8 की कीमत लगभग 8,400 रुपये है। इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।

Huawei MatePad T8 टैबलेट 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च

Huawei MatePad T8 डीप सी ब्लू कलर ऑफ्शन में मिलेगा

ख़ास बातें
  • Huawei MatePad T8 में मिलेगा 8 इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • मीडियाटेक MTK8768 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है हुवावे मैटपैड टी8
  • हुवावे मैटपैड टी8 में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
विज्ञापन
Huawei Matepad T8 को Huawei Y5p और Huawei Y6p स्मार्टफोन के साथ रोमानिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट है, जो कि डीप सी ब्लू कलर ऑप्शन में ही पेश किया गया है। इस टैबलेट में चारों तरफ मोटे बेजल्स, लेकिन ऊपरी और निचले हिस्से में थोड़ा ज्यादा मोटे बेजल्स दिए गए हैं। इस टैब के पिछले हिस्से पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ कोई फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट नहीं दिया गया। टैबलेट की उपलब्धता की जानकारी अगले महीने दी जाएगी, तब तक इस मीडियापैड टी8 टैबलेट की स्पेसिफिकेशन जान लीजिए।
 

Huawei MatePad T8 price, availability

हुवावे मैटपैट टी8 की कीमत रोमानिया में RON 500 (लगभग 8,400 रुपये) है। यह टैबलैट डीप सी ब्लू कलर ऑफ्शन में मिलेगा। भारत में इसे लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Huawei MatePad T8 specifications

Huawei MatePad T8 एंड्रॉयड आधारित EMUI 10 पर काम करता है, जो कि नेविगेशन व अन्य यूसेज पर स्मार्ट फंक्शन प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें आंखों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चार मोड उपलब्ध हैं, ताकि बच्चे भी सुरक्षित रूप से इसका इस्तेमाल कर सकें।  इसमें 8 इंच एचडी+ (800x1260 पिक्सल डिस्प्ले और 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। यह टैबलेट मीडियाटेक MTK8768 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 16 जीबी और 32 जीबी का विकल्प मिलेगा, जिसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

मीडियाटेक टी8 में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 12 घंटे वेब ब्राउंजिंग सपोर्ट प्रदान करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरMediaTek MTK8768
फ्रंट कैमराहां
रिज़ॉल्यूशन800x1260 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसAndroid
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमराहां
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »