Honor के Tablet GT Pro में मिलेगा 12.3 इंच का डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

कंपनी ने एक प्रोडक्ट लिस्टिंग में बताया है कि Tablet GT Pro को 16 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा

Honor के Tablet GT Pro में मिलेगा 12.3 इंच का डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इसके व्हाइट कलर वाले वेरिएंट में मार्बल पैटर्न वाली फिनिश है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में RAM और स्टोरेज के चार विकल्प हो सकते हैं
  • Tablet GT Pro को 16 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा
  • इसमें ऊपर दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Tablet GT Pro अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी के स्मार्टफोन्स की X60 सीरीज को भी लाया जाएगा। इसमें 12.3 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। Tablet GT Pro  RAM में और स्टोरेज के चार विकल्प हो सकते हैं। 

कंपनी ने एक प्रोडक्ट लिस्टिंग में बताया है कि Tablet GT Pro को 16 अक्टूबर को चीन में पेश किया जाएगा। इसे तीन कलर्स - Moon Shadow White, GT Blue और Star Black में उपलब्ध कराया जाएगा। इस टैबलेट की इमेजेज में पैनल के ऊपर बाएं कोने पर स्क्वियर सर्कल रियर कैमरा दिख रहा है। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वाले वेरिएंट्स में बैक कवर के दायीं ओर दो व्हाइट पैरेलल स्ट्राइप्स नीचे की ओर जा रही हैं। इसके व्हाइट कलर वाले वेरिएंट में मार्बल पैटर्न वाली फिनिश है। इसमें ऊपर दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है और ऊपरी कोने पर दो स्पीकर्स के साथ एक पावर बटन है। 

Tablet GT Pro में फ्लैट डिस्प्ले है। यह 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के चार RAM और स्टोरेज के विकल्पों में होगा। इसमें 12.3 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। हाल ही में Honor ने Magic V3 और Honor Magic Vs3 को लॉन्च किया था। बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V3 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है। इसमें Honor की आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ी Defocus Eye Protection और Deepfake Detection टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इससे पहले कंपनी ने 200 5G सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Honor 200 और Honor 200 Pro शामिल हैं। Honor 200 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में OLED फुल HD+ स्क्रीन है। इनकी 5,200 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में Honor के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »