असूस ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला 4जी एलटीई टैबलेट

असूस ने लॉन्च किया बड़ी बैटरी वाला 4जी एलटीई टैबलेट
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) 4जी सपोर्ट के साथ आता है
  • इसमें बेहतर प्रोसेसर होने के साथ बड़ी बैटरी भी है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्सा-कोर चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है
विज्ञापन
आईएफए 2016 से ठीक पहले ज़ेनवॉल्यूशन इवेंट में असूस ने ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) टैबलेट को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस टैबलेट का एलटीई वेरिएंट पेश किया है। असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) 4जी सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बेहतर प्रोसेसर होने के साथ बड़ी बैटरी भी है। इस टैबलेट की कीमत 1,799 मलेशियन रैंड (करीब 28,000 रुपये) है। इसके साथ ग्राहकों को प्रोटेक्टिव कवर और कस्टम स्टैंड भी दिया गया है।

असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई (ज़ेड500केएल) में 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह ट्रू2लाइफ प्लस तकनीक और मल्टी टच सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 हेक्सा-कोर चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है। हालांकि, असूस आजीवन के लिए 5 जीबी क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दे रहीहै। इसके अलावा गूगल ड्राइव पर 100 जीबी स्टोरेज 2 साल के लिए मुफ्त मिलेगी।  

कैमरे की बात करें तो असूस ज़ेनपैड 3एस 10 एलटीई में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और यह 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 7800 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लाइफ करीब 16 घंटे की है।

एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, ई-कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और कैप सेंसर इस डिवाइस का हिस्सा हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, ग्लोनास और एजीपीएस शामिल हैं। यह टैबलेट स्लेट ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसका वज़न 490 ग्राम है। टैबलेट का डाइमेंशन 242.3x164.2x6.75 मिलीमीटर है। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले9.70 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7800 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »