भारत के टैबलेट मार्केट में टॉप पर Apple, चीन की Lenovo को लगा बड़ा झटका

एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung दोनों की दूसरी तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट्स छह प्रतिशत बढ़ी हैं

भारत के टैबलेट मार्केट में टॉप पर Apple, चीन की Lenovo को लगा बड़ा झटका

दूसरी तिमाही में टैबलेट का कुल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत गिरा है

ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट 22 प्रतिशत घटी है
  • एपल का 25.38 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में पहला स्थान रहा
  • चीन की लेनोवो की शिपमेंट में 30 प्रतिशत की कमी हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में टैबलेट की बिक्री तेजी से बढ़ी थी। हालांकि, देश में जून तिमाही में टैबलेट की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत घटी है। इसमें तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका की डिवाइसेज कंपनी Apple का इस मार्केट में पहला स्थान है। 

CyberMedia Research की रिपोर्ट में बताया गया है, "दूसरी तिमाही में टैबलेट का कुल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22 प्रतिशत गिरा है। 5G टैबलेट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। WiFi टैबलेट्स की शिपमेंट 12 प्रतिशत बढ़ी हैं और इनका कुल शिपमेंट्स में 54 प्रतिशत योगदान है।" एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung दोनों की दूसरी तिमाही में शिपमेंट्स छह प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, एपल ने 25.38 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सैमसंग (25.31 प्रतिशत) को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "एपल ने 25.38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। इस मार्केट में सैमसंग का 25.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान रहा।"  

चीन की Lenovo की शिपमेंट 30 प्रतिशत घटी हैं। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने लगभग 23 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है और यह तीसरे स्थान पर है। Realme इस मार्केट में आठ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर रही। CyberMedia Research का कहना है कि फेस्टिव सीजन के निकट होने से टैबलेट की खरीदारी में तेजी आ सकती है। 

दुनिया की सबसे बड़ी PC मेकर लेनोवो को लगातार चार तिमाहियों से सेल्स में कमी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट 14 प्रतिशत कम रहा था। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 24 प्रतिशत घटा है। लेनोवो का जून तिमाही में रेवेन्यू 12.9 अरब डॉलर रहा। कोरोना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई थी क्योंकि कस्टमर्स और कंपनियो ने रिमोट वर्क पर शिफ्ट होने के लिए बड़ी संख्या में PC खरीदे थे। हालांकि, पिछले वर्ष इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी और इन्फ्लेशन बढ़ने से डिमांड घटने के कारण कंपनी के रेवेन्यू में कमी शुरू हुई थी। PC की डिमांड में रिकवरी की रफ्तार कमजोर है और बहुत से रिटेलर्स के पास बिना बिकी इनवेंटरी पड़ी है। इससे बहुत से PC मेकर्स और उनके सप्लायर्स को प्रोडक्शन वॉल्यूम और रेट्स को एडजस्ट करना पड़ा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »