Apple इस महीने ला सकती है नया iMac, अगले वर्ष लॉन्च होगा नया iPad

एपल के 24 इंच iMac में M1 चिप दिया गया है और यह सात कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 4.5K रेटिना डिस्प्ले 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है

Apple इस महीने ला सकती है नया iMac, अगले वर्ष लॉन्च होगा नया iPad

कंपनी अगले वर्ष नया iMac पेश कर सकती है

ख़ास बातें
  • एपल के 24 इंच iMac में M1 चिप दिया गया है
  • कंपनी जल्द ही फोल्डेबल सेगमेंट में भी शुरुआत कर सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले कुछ वर्षों में अपने 24 इंच  iMac का नया वर्जन पेश नहीं किया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी अगले वर्ष नया iMac पेश कर सकती है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट में इसके इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। कंपनी नए iPad को भी अगले वर्ष लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

Bloomberg के Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि एपल इस महीने के अंत तक अपने 24 इंच iMac को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Mark का कहना है कि एपल के रिटेल स्टोर्स पर मौजूदा iMac की सप्लाई कम है। इससे इसका नया वर्जन जल्द पेश होने का संकेत मिल रहा है। उन्होंने बताया है कि iMac का बड़ा प्रो वर्जन अगले वर्ष के अंत में लाया जा सकता है। यह एपल का सबसे बड़ा iMac हो सकता है। इसमें 32 इंच मिनी LED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Mark ने बताया है कि एपल की इस वर्ष नया iPad लॉन्च करने की योजना नहीं है। 

एपल के 24 इंच iMac में M1 चिप दिया गया है और यह सात कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 4.5K रेटिना डिस्प्ले 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल जल्द ही फोल्डेबल सेगमेंट में भी शुरुआत कर सकती है। इस सेगमेंट में कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बजाय फोल्डेबल iPad पेश कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का पहला स्थान है। 

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल iPad के बारे में संकेत दिया है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एपल ने इसके डिजाइन को फाइनल नहीं किया है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बजाय iPad जैसे बड़े डिवाइस के साथ इस सेगमेंट में शुरुआत करने की योजना बनाई है। कंपनी के रेवेन्यू में iPhone की तुलना में iPad की हिस्सेदारी बहुत कम है। इससे पहले एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल iPad में कार्बन फाइबर किकस्टैंड हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Manas Mitul In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of beats including politics, culture and sports. He enjoys reading, walking around in museums ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »