Apple की फोल्डेबल सेगमेंट में iPad के साथ हो सकती है शुरुआत

एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल iPad के बारे में संकेत दिया है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है

Apple की फोल्डेबल सेगमेंट में iPad के साथ हो सकती है शुरुआत

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में Samsung का पहला स्थान है
  • एपल के रेवेन्यू में iPhone की तुलना में iPad की हिस्सेदारी बहुत कम है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल सेगमेंट में मौजूदगी नहीं है। हालांकि, कंपनी इस सेगमेंट में अपनी शुरुआत फोल्डेबल स्मार्टफोन के बजाय फोल्डेबल iPad के साथ कर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का पहला स्थान है। 

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल iPad के बारे में संकेत दिया है। इसे अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एपल ने इसके डिजाइन को फाइनल नहीं किया है। इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के बजाय iPad जैसे बड़े डिवाइस के साथ इस सेगमेंट में शुरुआत करने की योजना बनाई है। कंपनी के रेवेन्यू में iPhone की तुलना में iPad की हिस्सेदारी बहुत कम है। इससे पहले एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल iPad में कार्बन फाइबर किकस्टैंड हो सकता है। 

पिछले सप्ताह एपल के CEO, Tim Cook ने प्रत्येक वर्ष आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करने का कारण बताया था। उन्होंने वीडियो प्लेटफॉर्म Brut पर कहा था, "मुझे लगता है कि प्रत्येक वर्ष आईफोन उन लोगों के लिए है जो इसे खरीदना चाहते हैं और उनके लिए यह बहुत अच्छी चीज है।" एपल के बिजनेस से एनवायरमेंट पर पड़ने वाले असर के बारे में उनका कहना था कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को उनके आईफोन्स को ट्रेड इन करने का विकल्प दिया जाता है। कुक ने बताया था, "हम लोगों को उनके फोन को ट्रेड इन करने का विकल्प देते हैं और इसके बाद हम उस फोन की दोबारा बिक्री कर सकते हैं अगर वह कार्य कर रहा है। अगर वह खराब है तो हमारे पास उसे डिसअसेंबल करने और उससे मिलने वाले मैटीरियल्स का इस्तेमाल एक नया आईफोन बनाने में करने के तरीके भी हैं।" 

एपल ने पिछले महीने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की 22 सितंबर से भारत और अन्य देशों में बिक्री शुरू की थी। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  2. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  3. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  4. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  6. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  7. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  8. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  9. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »