• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • UAE के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने रचा इतिहास! ISS पर किया 7 घंटे का स्पेसवॉक

UAE के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने रचा इतिहास! ISS पर किया 7 घंटे का स्पेसवॉक

मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) ने यह जानकारी दी है

UAE के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने रचा इतिहास! ISS पर किया 7 घंटे का स्पेसवॉक

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने इतिहास रच दिया है।

ख़ास बातें
  • वे स्पेसवॉक करने वाले पहले मुस्लिम यात्री बन गए हैं।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने इस पर गर्व जाहिर किया है।
  • सुल्तान अल नेयादी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर 7 घंटे बिताए।
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने इतिहास रच दिया है। यूएई का यह एस्ट्रॉनॉट अभियान 69 के दौरान स्पेसवॉक करने वाला पहला अरब नागरिक बन गया है। सुल्तान ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपना स्पेसवॉक किया और वे स्पेसवॉक करने वाले पहले मुस्लिम यात्री बन गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने इस पर गर्व जाहिर किया है। 

मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) ने यह जानकारी दी है कि सुल्तान अल नेयादी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर 7 घंटे बिताए। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इस बारे में कहा कि तीन साल के गहन प्रशिक्षण के बाद आज सुल्तान अलनेयादी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक करते हुए देख रहे हैं। दुबई के शासक ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का पल है। 

अंतरिक्ष में 7 घंटे से ज्यादा की एक्स्ट्राव्हीकुलर एक्टिविटी (EVA) करने का किसी अरब अंतरिक्ष यात्री के लिए यह पहला मौका था। एक्टिविटी के दौरान सुल्तान ने नासा के चालक दल सदस्य स्टीफन बोवेन के साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी ग्रुप यूनिट डिवाइस के एक हिस्से को भी ठीक किया। उन्होंने सोलर एरे इंस्टॉलेशन भी किया। इस घटना के बाद यूएई 10वां ऐसा देश बन गया है जिसने अपने नागरिक को अंतरिक्ष में स्पेस वॉक करवाया है। 

स्पेस वॉक करने से पहले अलनेयादी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी कि वह इस अभियान के दौरान क्या क्या करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि इसके लिए उन्होंने लम्बी ट्रेनिंग ली है और अब वह इसकी चुनौती लेने के लिए तैयार हैं, और एक नया माइलस्टोन स्थापित करने के लिए तैयार हैं। स्पेसवॉक के दौरान अलनेयादी और बोवेन को दो मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहां पर रेडिएशन बहुत ज्यादा था और तापमान भी बहुत ज्यादा था। अंतरिक्ष में सूरज की रोशनी में यह तापमान 120 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जबकि सूरज की रोशनी हटने पर -150 डिग्री सेल्सियस तक गिर भी जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MBRSC, Sultan Al Neyadi, ISS, Eva, spacewalk
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »