Surya Grahan 2024 : सूर्य ग्रहण के दिन बंद किए जा रहे स्‍कूल, क्‍या है इसकी वजह? जानें

Surya Grahan 2024 : भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी।

Surya Grahan 2024 : सूर्य ग्रहण के दिन बंद किए जा रहे स्‍कूल, क्‍या है इसकी वजह? जानें

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है।

ख़ास बातें
  • Surya Grahan 2024 को बंद रहेंगे स्‍कूल
  • अमेरिका के कई राज्‍यों में स्‍कूल बंद रखने का आदेश
  • 7 मिनट से ज्‍यादा समय तक छा जाएगा अंधेरा
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल को लगने जा रहे सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2024) के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कई इलाकों में दिखाई देने वाला यह सूर्य ग्रहण बीते 50 साल में सबसे लंबा होगा। अमेरिका में इसे बीते 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर अमेरिका के कई राज्‍यों में ग्रहण वाले दिन स्‍कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। क्‍या है इसकी वजह, आइए जानते हैं। 
 

स्‍कूल क्‍यों किए जा रहे बंद 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 8 अप्रैल को अमेरिका के सूर्यग्रहण प्रभावित राज्‍यों में तमाम स्‍कूलों को बंद रखा जाएगा। इसकी प्रमुख वजह ग्रहण के दौरान होने वाला अंधेरा है। पूर्ण सूर्यग्रहण के करीब 7 मिनट से भी ज्‍यादा समय तक अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में सुरक्षा उपायों के मद्देनजर स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश हुआ है। 
 

इन राज्‍यों में बंद रहेंगे स्‍कूल 

पूर्ण सूर्यग्रहण के दिन अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, मिसौरी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, वर्मोंट, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, न्यू हैम्पशायर और मेन में तमाम स्‍कूलों को बंद रखा जाएगा। 

पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। हालांकि ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इसे देखा जा सकेगा। अगर आप उन देशों में हैं, जहां सूर्यग्रहण लाइव देखा जा रहा है, तो एक्‍स-रे, आई गेयर आदि की मदद ले सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »