इन 10 शहरों से दिखेगा सूर्यग्रहण का शानदार नजारा, 8 अप्रैल को रहें तैयार!

Surya Grahan 2024 : ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा।

इन 10 शहरों से दिखेगा सूर्यग्रहण का शानदार नजारा, 8 अप्रैल को रहें तैयार!

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है।

ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण
  • इन 10 शहरों से दिखेगा शानदार नजारा
  • 50 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 : साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (2024 solar eclipse) 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। मैक्सिको समेत अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्‍सों से इसे देखा जा सकेगा। यह बीते 50 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और 7.5 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद 2044 तक यूएस में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। दुनिया के जिन शहरों से सूर्य ग्रहण का बेस्‍ट नजारा देखा जा सकेगा, उसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

What is Solar Eclipse

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।
 

Solar Eclipse 2024

इस साल 2 सूर्य ग्रहण नजर आएंगे। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी।
 

सूर्य ग्रहण कैसे देखें 

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। हालांकि ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इसे देखा जा सकेगा। अगर आप उन देशों में हैं, जहां सूर्यग्रहण लाइव देखा जा रहा है, तो एक्‍स-रे, आई गेयर आदि की मदद ले सकते हैं। 
 

इन शहरों से दिखेगा बेस्‍ट नजारा 

माजात्लान, मैक्सिको
टोर्रियॉन, मैक्सिको
केरविल, टेक्सास
केप गिरार्डो, मिसौरी
कार्बोंडेल, इलिनोइस
ब्लूमिंगटन, इंडियाना
क्लीवलैंड, ओहियो
एरी, पेंसिल्वेनिया
बफेलो, न्यूयॉर्क
नियाग्रा क्षेत्र, ओंटारियो
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »