• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX ने बनाया फॉल्‍कन 9 रॉकेट का लैंडिंग वीडियो, आप भी देखिए आसमान से जमीन पर उतरने का यह शानदार नजारा!

SpaceX ने बनाया फॉल्‍कन-9 रॉकेट का लैंडिंग वीडियो, आप भी देखिए आसमान से जमीन पर उतरने का यह शानदार नजारा!

अब फॉल्‍कन-9 रॉकेट की लैंडिंग से जुड़ा एक आश्‍चर्यजनक वीडियो स्‍पेसएक्‍स ने शेयर किया है। इसमें रॉकेट की लैंडिंग को बेहद शानदार तरीके से रिकॉर्ड किया गया है।

SpaceX ने बनाया फॉल्‍कन-9 रॉकेट का लैंडिंग वीडियो, आप भी देखिए आसमान से जमीन पर उतरने का यह शानदार नजारा!

इंटरनेट पर इस वीडियो को 30 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।

ख़ास बातें
  • फाल्‍कन-9 रॉकेट की लैंडिंग को कई कैमरों से कैद किया गया
  • एलन मस्‍क ने भी इसको लेकर ट्वीट किया
  • उन्‍होंने लिखा कि यह अब तक का सबसे अच्छा लैंडिंग वीडियो है
विज्ञापन
दुनिया के अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्‍क (Elon Musk) और उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) सुर्खियों में है। हाल ही में स्‍पेसएक्‍स ने 3 दिनों में 3 अंतरिक्ष मिशन पूरे करके रिकॉर्ड बनाया है। इसमें स्‍पेसएक्‍स के फॉल्‍कन-9 रॉकेट की बड़ी भूमिका रही है। इसने एकसाथ 53 स्‍टारलिंक सैटेलाइट ऑर्बिट में लॉन्‍च किए हैं। अब फॉल्‍कन-9 रॉकेट की लैंडिंग से जुड़ा एक आश्‍चर्यजनक वीडियो स्‍पेसएक्‍स ने शेयर किया है। इसमें रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग को बेहद शानदार तरीके से रिकॉर्ड किया गया है। इंटरनेट पर इस वीडियो को 30 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 
वीडियो में फाल्कन 9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग को दर्शाया गया है। 17 जून को स्पेसएक्स ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 53 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्च किया था। इसके बाद हुई रॉकेट की वापसी को स्‍टारलिंक की टीम ने रिकॉर्ड किया। गौरतलब है कि फाल्कन-9 दुनिया का पहला ऑर्बिटल क्‍लास रीयूजेबल रॉकेट है। रीयूजेबल से मतलब कि इस रॉकेट को दोबारा लॉन्चिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है, जो स्‍पेक्‍सएक्‍स के मिशन में आने वाले खर्च को कम करता है। 

बहरहाल, फाल्‍कन-9 रॉकेट की लैंडिंग को कई कैमरों से कैद किया गया। एक कैमरे ने इसे काले बादलों होकर उतरता हुआ दिखाया, जबकि एक वीडियो में दिखाया गया है कि रॉकेट पानी के पास आ रहा है, वहां खड़े जहाज के केंद्र में अपने पैरों की मदद से उतर रहा है। इंटरनेट यूजर्स ने इसे एक बेहतरीन टच डाउन बताया है। 

एक ट्वीट में स्पेसएक्स ने कहा कि फाल्कन-9 का पहला फेज अपनी लैंडिंग में कामयाब रहा। यह स्पेसएक्स के फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्टर की 13वीं उड़ान थी। पहली बार स्‍पेसएक्‍स का बूस्‍टर अपनी 13वीं उड़ान तक पहुंचा है। एलन मस्‍क ने भी इसको लेकर ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा कि यह अब तक का सबसे अच्छा लैंडिंग वीडियो है। अपने ट्वीट में उन्होंने स्टारलिंक को धन्यवाद भी दिया। 

एलन मस्‍क ने जब फाल्कन 9 रॉकेट के लेटेस्‍ट ब्लॉक 5 वर्जन को पेश किया था, तब उन्‍होंने कहा था कि इसे 10 उड़ानों को ले जा सकने के लिए डिजाइन किया गया है। पर एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब फाल्कन-9 रॉकेटों को उनके रिटायरमेंट से पहले कम से कम 15 बार उड़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। स्पेसएक्स के पास अभी 21 फाल्कन रॉकेट हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, SpaceX, Falcon9, landing video, Science News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  4. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  5. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  6. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  10. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »