• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सैटेलाइट से घर घर इंटरनेट पहुंचाने के लिए SpaceX ने लॉन्‍च किया 46 स्‍टारलिंक उपग्रहों का नया बैच

सैटेलाइट से घर-घर इंटरनेट पहुंचाने के लिए SpaceX ने लॉन्‍च किया 46 स्‍टारलिंक उपग्रहों का नया बैच

स्टारलिंक एक सैटेलाइट बेस्‍ड ग्‍लोबल इंटरनेट सिस्‍टम है। इसे स्पेसएक्स डेवलप कर रही है, ताकि दुनिया के कम सर्विस वाले क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच बनाई जा सके।

सैटेलाइट से घर-घर इंटरनेट पहुंचाने के लिए SpaceX ने लॉन्‍च किया 46 स्‍टारलिंक उपग्रहों का नया बैच

लॉन्‍च के एक घंटे बाद 46 सैटेलाइट्स के डिप्‍लॉयमेंट को कन्‍फर्म कर दिया गया।

ख़ास बातें
  • भारतीय समय के अनुसार, आज सुबह 7:09 बजे यह लॉन्‍च किया गया
  • स्पेसएक्स ने ट्विटर पर इस लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया
  • 2,700 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च कर चुकी है स्‍पेसएक्‍स
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने रविवार को स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स का एक और बैच लो-अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया। कैलिफोर्निया के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4 ईस्ट से फाल्कन-9 रॉकेट पर 46 सैटेलाइट्स ने एकसाथ उड़ान भरी। भारतीय समय के अनुसार, आज सुबह 7:09 बजे यह लॉन्‍च किया गया। स्पेसएक्स ने ट्विटर पर इस लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया। इसमें रॉकेट के बारे में अपडेट दिया गया। लॉन्‍च के एक घंटे बाद 46 सैटेलाइट्स के डिप्‍लॉयमेंट को कन्‍फर्म कर दिया गया। 

कंपनी ने बताया है कि बाकी स्पेसएक्स रॉकेटों की तरह इस रॉकेट से अलग हुआ मिशन का फर्स्‍ट स्‍टेज बूस्टर एक ड्रोनशिप पर वापस उतर गया है। इसका नाम है- "ऑफ कोर्स आई स्टिल लव यू"। स्पेसडॉटकॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फाल्कन-9 रॉकेट का छठा लॉन्‍च था। इससे पहले इसने अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन सैटेलाइट ‘सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच' और स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स के तीन बैचों को लॉन्च किया है। ‘सेंटिनल-6 माइकल फ्रीलिच' नाम का सैटेलाइट अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट मिशन है। 
 

स्टारलिंक एक सैटेलाइट बेस्‍ड ग्‍लोबल इंटरनेट सिस्‍टम है। इसे स्पेसएक्स डेवलप कर रही है, ताकि दुनिया के कम सर्विस वाले क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच बनाई जा सके। इसी क्रम में स्पेसएक्स ने साल 2019 के बाद से लगभग 2,700 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया है। अमेरिका समेत कई देशों में स्‍टारलिंक की सर्विस शुरू हो गई हैं। वहां इसे इस्‍तेमाल करने का खर्च 110 डॉलर प्रतिमाह के आसपास है। 

हालांकि स्‍टारलिंक इस सेक्‍टर में अकेली नहीं है। सैटेलाइट ऑपरेटर वनवेब समेत जेफ बेजोस का कुइपर प्रोजेक्‍ट यहां स्‍टारलिंक को चुनौती देने पर काम कर रहे हैं। ये कंपनियां भी जल्‍द अपना सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क शुरू करने वाली हैं। इसके बाद इस क्षेत्र में प्रतियोगिता बढ़ेगी। अनुमान है कि इसका फायदा यूजर्स को मिलेगा, क्‍योंकि उन्‍हें टैरिफ में छूट ऑफर हो सकती है। 

इस सेक्‍टर में लीड करने के लिए स्‍टारलिंक कई डील भी कर रही है। एक डील के तहत फ्लाइट में भी वायरलेस इंटरनेट की सुविधा देने की तैयारी है। कंपनी ने सेमी प्राइवेट जेट सर्विस JSX के साथ डील की है जिसमें 100 हवाई जहाजों में स्टारलिंक टर्मिनल लगाए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत तक स्टारलिंक नेटवर्क से जुडा पहला प्लेन उड़ान भरने के लिए तैयार होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »