• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Solar Eclipse from Space : अंतरिक्ष से 3 बार दिखेगा सूर्य ग्रहण, ISS के वैज्ञानिकों को मिलेगा मौका

Solar Eclipse from Space : अंतरिक्ष से 3 बार दिखेगा सूर्य ग्रहण, ISS के वैज्ञानिकों को मिलेगा मौका

Surya Grahan : 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कई शहरों से देखा जा सकेगा।

Solar Eclipse from Space : अंतरिक्ष से 3 बार दिखेगा सूर्य ग्रहण, ISS के वैज्ञानिकों को मिलेगा मौका

आईएसएस के अलावा नासा के GOES-16 और GOES-18 सैटेलाइट भी पूर्ण सूर्य ग्रहण को कैमरे में कैद करेंगे।

ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण स्‍पेस से भी दिखेगा
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के एस्‍ट्रोनॉट देखेंगे सूर्य ग्रहण
  • अंंतरिक्ष यात्रियों को 3 बार दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
विज्ञापन
Solar Eclipse from Space : 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसका इंतजार पूरी दुनिया के खगोल वैज्ञानिकों और आम लोगों को है। सूर्य ग्रहण (Surya grahan from space) को अंतरिक्ष से भी देखा जाएगा। धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में सवार अंतरिक्ष यात्री सूर्य ग्रहण को स्‍पेस से देखेंगे। जानकारी के अनुसार, आईएसएस पर इस वक्‍त क्रू-8 के अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। उनमें दो रूसी एस्‍ट्रोनॉट भी हैं। ये सभी तब सूर्य ग्रहण को देखेंगे जब मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका में यह प्रभावी होगा। 

स्‍पेसडॉटकॉम ने आईएसएस के मौजूदा ट्रैक से पता लगाया है कि अंतरिक्ष यात्रियों को ग्रहण देखने के तीन मौके मिलेंगे। नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री प्रशांत महासागर के ऊपर आंशिक ग्रहण देखेंगे। वो कैलिफोर्निया और इडाहो पर लगने वाले ग्रहण को भी देख पाएंगे। इसके अलावा दोपहर के बाद वो मेन और न्यू ब्रंसविक पर ग्रहण को देखेंगे। 

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से रोक देता है। इस वजह से अंधेरा छा जाता है। 8 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कई शहरों से देखा जा सकेगा। आईएसएस के अलावा नासा के GOES-16 और GOES-18 सैटेलाइट भी पूर्ण सूर्य ग्रहण को कैमरे में कैद करेंगे। वो सूर्य के सामने से गुजरने वाली चंद्रमा की डिस्‍क को कैप्‍चर करेंगे। 
 

सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्‍यान 

सूर्यग्रहण के दौरान कई बातों का ध्‍यान रखने की जरूरत है। विशेषतौर पर ग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के लिए नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है। ग्रहण के लिए खासतौर पर बनाए जाने वाले चश्‍मे यूज करने चाहिए, जो ISO 12312-2 इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड वाले होते हैं।  

अगर आप कैमरा, टेलीस्‍कोप या दूरबीन की मदद लेकर ग्रहण देखना चाहते हैं, तो वह भी नुकसान देह हो सकता है। सूर्य की किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फॉक्‍सवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण देखने वाला चश्‍मा पहनकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है।  

अगर आप ग्रहण को लाइव देखने के लिए अमेरिका, मैक्सिको या कनाडा जाने वाले हैं, तो समय से पहले तय जगह पर पहुंच जाएं। ऐन वक्‍त पर पहुंचने पर सड़कों में लगने वाला जाम आपको परेशान कर सकता है। जरूरी ना हो तो ग्रहण के समय घर के अंदर रहें बिना वजह सूर्य के संपर्क में आने से बचें।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »