• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Surya Grahan 2024 : पूर्ण सूर्यग्रहण के टाइम बिलकुल ना करें ये काम, इस दिन लग रहा ग्रहण

Surya Grahan 2024 : पूर्ण सूर्यग्रहण के टाइम बिलकुल ना करें ये काम, इस दिन लग रहा ग्रहण

Surya Grahan 2024 : सूर्य ग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है।

Surya Grahan 2024 : पूर्ण सूर्यग्रहण के टाइम बिलकुल ना करें ये काम, इस दिन लग रहा ग्रहण

अगर आप कैमरा, टेलीस्‍कोप या दूरबीन की मदद लेकर ग्रहण देखना चाहते हैं, तो वह भी नुकसान देह हो सकता है।

ख़ास बातें
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का खयाल रखना जरूरी है
  • ग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए
  • 8 अप्रैल को मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में दिखाई देगा ग्रहण
विज्ञापन
Solar Eclipse 8th April : 7 दिनों के बाद 8 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के तमाम शहरों में ग्रहण दिखाई देगा। यह एक अनोखी खगोलीय घटना होगी। 54 साल पहले 1970 में ऐसा सूर्यग्रहण लगा था और आगे चलकर साल 2078 में फ‍िर से यह खगोलीय घटना होगी। ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच आएगा तो धरती पर जो परछाई बनेगी, वह 185 किलोमीटर चौड़ी होगी। ग्रहण देखने के लिए दुनियाभर से लोग इन देशों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान किन चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए। 

जैसाकि पिछली रिपोर्टों में भी हमने बताया है, सूर्य ग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है। आप ग्रहण के लिए खासतौर पर बनाए जाने वाले चश्‍मे यूज कर सकते हैं। ये ISO 12312-2 इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड वाले होते हैं।  

अगर आप कैमरा, टेलीस्‍कोप या दूरबीन की मदद लेकर ग्रहण देखना चाहते हैं, तो वह भी नुकसान देह हो सकता है। सूर्य की किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। फॉक्‍सवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण देखने वाला चश्‍मा पहनकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है।  

अगर आप ग्रहण को लाइव देखने के लिए अमेरिका, मैक्सिको या कनाडा जाने वाले हैं, तो समय से पहले तय जगह पर पहुंच जाएं। ऐन वक्‍त पर पहुंचने पर सड़कों में लगने वाला जाम आपको परेशान कर सकता है। जरूरी ना हो तो ग्रहण के समय घर के अंदर रहें बिना वजह सूर्य के संपर्क में आने से बचें।  

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से  रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा। क्‍योंकि भारत में तब रात हो रही होगी, इसलिए ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लोग यूट्यूब चैनलों और विभिन्‍न साइंस वेबसाइटों पर इस ग्रहण को देख पाएंगे (How to watch Solar Eclipse 2024 online)। गैजेट्स 360 हिंदी भी आपको ग्रहण से जुड़े अपडेट देता रहेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »