• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Solar Eclipse Warning : क्‍या सूर्य ग्रहण खतरनाक है? अमेरिका में जारी हो रही चेतावनी, जानें

Solar Eclipse Warning : क्‍या सूर्य ग्रहण खतरनाक है? अमेरिका में जारी हो रही चेतावनी, जानें

Solar Eclipse Warning : 54 साल बाद ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है, जब चंद्रमा के पृथ्‍वी और सूर्य के बीच में आने से 185 किलोमीटर चौड़ी छाया धरती पर पड़ेगी और पूर्ण अंधकार वाली स्थिति पैदा हो जाएगी।

Solar Eclipse Warning : क्‍या सूर्य ग्रहण खतरनाक है? अमेरिका में जारी हो रही चेतावनी, जानें

8 अप्रैल को अमेरिका के सूर्यग्रहण प्रभावित राज्‍यों में तमाम स्‍कूलों को बंद रखा जाएगा। इसकी प्रमुख वजह ग्रहण के दौरान होने वाला अंधेरा है।

ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • अमेरिका में जारी की जा रही चेतावनी
  • स्‍कूल रहेंगे बंद, हाइवे पर लग सकता है जाम
विज्ञापन
Solar Eclipse Warning : 8 अप्रैल को लगने जा रहा साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका के कई इलाकों से यह दिखाई देगा। 54 साल बाद ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है, जब चंद्रमा के पृथ्‍वी और सूर्य के बीच में आने से 185 किलोमीटर चौड़ी छाया धरती पर पड़ेगी और पूर्ण अंधकार वाली स्थिति पैदा हो जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सूर्यग्रहण के दिन बड़ी संख्‍या में लोग उन जगहों पर जुट सकते हैं, जहां से ग्रहण का बेहतरीन नजारा दिखाई देगा। हाइवे में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी संभावनाओं को देखते हुए चेतावनियां जारी की जा रही हैं।     

नासा के साइंटिफिक विजुअलाइजेशन स्टूडियो में काम करने वाले एर्नी राइट के हवाले से Vox ने लिखा है कि 2024 का यह सूर्य ग्रहण बहुत बड़ी आबादी से होकर गुजरेगा। सूर्य ग्रहण के रास्‍ते में जो लोग रहते हैं, उन्‍हें कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। 

हालांकि जो लोग इस ग्रहण को बारीकी से कैप्‍चर करना चाहते हैं, वो छोटे शहरों का रुख कर सकते हैं। दुनियाभर से लोग इस ग्रहण को देखने के लिए पहुंच सकते हैं। ऐसे में इमरजेंसी अधिकारियों का कहना है कि लोगों को भोजन, पानी, गैस और बाकी बेसिक चीजों का स्‍टॉक कर लेना चाहिए। ग्रहण प्रभावित इलाकों में जाम देखने को मिल सकता है,क्‍योंकि वहां गाडि़यों की भीड़ होगी। 

पूरे देश में जहां भी इस ग्रहण का असर होगा वहां की सड़कें चोक हो सकती हैं। उदाहरण के लिए कैसपर (व्‍योमिंग) से डेनेवर (कोलोराडो) की 4 घंटों की यात्रा 10 घंटे तक खिंच सकती है। 

रिपोर्टों के अनुसार 8 अप्रैल को अमेरिका के सूर्यग्रहण प्रभावित राज्‍यों में तमाम स्‍कूलों को बंद रखा जाएगा। इसकी प्रमुख वजह ग्रहण के दौरान होने वाला अंधेरा है। पूर्ण सूर्यग्रहण के करीब 7 मिनट से भी ज्‍यादा समय तक अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में सुरक्षा उपायों के मद्देनजर स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »