• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 10 लाख साल पुराने DNA खोजे वैज्ञानिकों ने, जानें कहां और कैसे मिले इतने पुराने सैंपल

10 लाख साल पुराने DNA खोजे वैज्ञानिकों ने, जानें कहां और कैसे मिले इतने पुराने सैंपल

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स की टीम ने डीएनए फ्रेगमेंट्स के अंदर डैमेज पैटर्न को बारीकी से देखा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो कितने पुराने थे।

10 लाख साल पुराने DNA खोजे वैज्ञानिकों ने, जानें कहां और कैसे मिले इतने पुराने सैंपल

अंटार्कटिका में समुद्र तल के नीचे प्राचीन सूक्ष्मजीवों से ये डीएनए खोजे गए हैं।

ख़ास बातें
  • ये सैंपल अंटार्कटिका में स्कोटिया सागर से लिए गए थे
  • अंटार्कटिका को दुनिया का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है
  • ये फ्रेगमेंट आज तक खोजे गए सबसे पुराने प्रमाणित समुद्री सेडाडीएनए हैं
विज्ञापन
अंटार्कटिका (Antarctica) में समुद्र तल के नीचे प्राचीन सूक्ष्मजीवों (microorganisms) से डीएनए (DNA) खोजे गए हैं। इनमें से कुछ डीएनए लगभग 10 लाख साल पहले के हैं। एक नए अध्ययन से पता चला है कि समुद्रतल के तलछट से खोजे गए यह अब तक के सबसे पुराने डीएनए हैं। खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने गलती से सैंपल्‍स इकट्ठा किए थे, यानी उन्‍हें यह अंदाजा नहीं था कि इनकी जांच के बाद एक बड़ी खोज सामने आएगी। वैज्ञानिकों ने जो सैंपल जुटाए थे, उन्‍हें सेडाडीएनए (sedaDNA) के रूप में जाना जाता है। इससे जुड़ी स्‍टडी नेचर कम्युनिकेशंस मैगजीन में पब्लिश हुई है। इसमें सेडाडीएनए सैंपल्‍स का विश्‍लेषण किया गया है। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स की टीम ने डीएनए फ्रेगमेंट्स के अंदर डैमेज पैटर्न को बारीकी से देखा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो कितने पुराने थे। सबसे पुराने फ्रैगमेंट्स लगभग 10 लाख साल पुराने हैं। साइंटिस्‍ट इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि सबसे पुराने सेडाडीएनए किस प्रजाति से संबंधित है। इन्‍हें यूकेरियोट (eukaryote) से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि ज्‍यादातर सैंपल डायटम से संबंधित हैं। यह एक प्रकार का फाइटोप्लांकटन है, जो आज भी दुनिया के महासागरों में मौजूद है। ये सैंपल अंटार्कटिका में स्कोटिया सागर से लिए गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया यूनिवर्सिटी में इंस्टिट्यूट फॉर मरीन एंड अंटार्कटिक स्‍टडीज के एक रिसर्चर और स्‍टडी की प्रमुख लेखक लिंडा आर्मब्रेक्ट ने एक बयान में कहा कि ये फ्रेगमेंट आज तक खोजे गए सबसे पुराने प्रमाणित समुद्री सेडाडीएनए हैं। उन्‍होंने कहा कि कम तापमान, कम ऑक्सीजन सांद्रता और यूवी रेडिएशन नहीं होने से सैंपल्‍स काफी अच्‍छी तरह से संरक्षित हैं। प्राचीन डीएनए इस बात पर रोशनी डालते हैं कि जलवायु परिवर्तन से क्षेत्र का पारिस्थितिकी तंत्र कैसे प्रभावित हो सकता है।

अंटार्कटिका को दुनिया का सबसे संवेदनशील इलाका माना जाता है। विशाल ग्लेशियर्स का गढ़ अंटार्कटिका उम्मीद से ज्यादा तेजी से पिघल रहा है। हाल में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि अंटार्कटिका के तटीय ग्लेशियर्स हिमखंडों (आइसबर्ग) को तेजी से बहा रहे हैं। तेजी से बर्फ के पिघलने के सिलसिले ने पिछले 25 सालों में दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ की चादर के पिघलने से होने वाले नुकसान के पिछले अनुमानों को दोगुना कर दिया है। कई स्‍टडीज बता चुकी हैं कि जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से अंटार्कटिका की तैरती बर्फ की विशाल सिल्लियों को कमजोर कर रहा है और समुद्र स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी कर रहा है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »