7200 प्रकाशवर्ष दूर नासा ने दिखाई नए जन्म ले रहे तारों की बगिया!

NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है।

7200 प्रकाशवर्ष दूर नासा ने दिखाई नए जन्म ले रहे तारों की बगिया!

Photo Credit: NASA

हबल टेलीस्कोप ने 72 हजार प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला (Aquila) की एक फोटो कैद की है।

ख़ास बातें
  • नासा ने दिखाई नए जन्म ले रहे तारों की बगिया!
  • हबल टेलीस्कोप ने दिखाया 7200 प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला
  • NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है
विज्ञापन
NASA ने Hubble Space Telescope के द्वारा ली गई एक अद्भुत फोटो शेयर की है। हबल टेलीस्कोप ने 7200 प्रकाशवर्ष दूर स्थित तारामंडल अकिला (Aquila) की एक फोटो ली की है। यह एक रंग बिरंगी तारों की बगिया दिखाती है। इसमें G35.2-0.7N नाम का एक स्थान दिखाया गया है जिसे भारी संख्या में तारों के बनने की जगह बताया जाता है। यहां तक कि इस स्थान पर जो तारे बनते हैं, उनके बारे में कहा गया है कि ये इतने विशाल होते हैं कि खत्म होते वक्त ये सुपरनोवा की तरह हो जाते हैं। बल्कि जन्म के समय भी ये अपने आसपास के वातावरण पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालते हैं। 

NASA ने अपने Instagram हैंडल पर इसे शेयर किया है। इस फोटो को हबल वाइड फील्ड कैमरा 3 से लिया गया है। नासा ने फोटो के बारे में बताते हुए लिखा है, '' अकिला तारामंडल पृथ्वी से 7200 प्रकाशवर्ष दूर है। यहां पर आप देख सकते हैं कि बड़ी संख्या में तारों का जन्म हो रहा है जो प्रोटोस्टेलर जेट के रूप में हमारी ओर बढ़ते दिखते हैं।"
नासा ने इसके बारे में आगे बताते हुए लिखा है कि प्रोटोस्टेलर जेट पदार्थ के उस तूफान को कहा जाता है जो किसी नए जन्म ले रहे तारे के अंदर से फूटता है। ये विशाल आकार के होते हैं और इनमें भारी मात्रा में पदार्थ भरा होता है। ये कॉलम के रूप में आगे बढ़ते हैं, यानी चौड़े नहीं फैलते हैं लेकिन सीधी दिशा में लम्बी दूरी तक जाते हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि यह प्रक्रिया वाकई में अद्भुत है। लाखों-करोड़ों किलोमीटर की दूरी पर अंतरिक्ष में अभी भी तारे जन्म ले रहे हैं जिसे नासा ने कैमरे में कैद किया है। 

फोटो को पोस्ट करने के बाद इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। खबर लिखे जाने के समय तक पोस्ट को 4 लाख 65 हजार लोगों ने लाइक किया था। यूजर्स को भी यह नजारा बहुत पसंद आ रहा है और इस पर कमेंट्स की बौछारें जारी हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  2. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  3. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  5. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  6. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  7. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  8. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  9. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  10. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »