• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Instagram Reel के लिए बीच सड़क पर कर रही थी योगा, पुलिस ने पढ़ाया कानूनी पाठ

Instagram Reel के लिए बीच सड़क पर कर रही थी योगा, पुलिस ने पढ़ाया कानूनी पाठ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर योग करती नजर आ रही है।

Instagram Reel के लिए बीच सड़क पर कर रही थी योगा, पुलिस ने पढ़ाया कानूनी पाठ
ख़ास बातें
  • एक युवती के बीच सड़क पर योगा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है
  • युवती की इस हरकत के बाद गुजरात पुलिस ने भी शेयर किया वीडियो
  • युवती द्वारा माफी मांगने वाले वीडियो के साथ बनाया ट्रांजिशन
विज्ञापन
Instagram में एक Reels फीचर आता है, जो शॉर्ट वीडियो क्लिप होते हैं। रील्स को देखने वाले यूजर्स में जितनी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, उतनी ही तेजी से रील्स बनाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। यूजर्स को अपनी रील्स की ओर आकर्षित करने के लिए यूजर्स क्या नहीं कर रहे हैं। हाल ही में गुजरात में एक युवती रील्स बनाने के चक्कर में बीच सड़क पर योग करने लग गई। हैरानी इस बात की है कि सड़क खाली नहीं थी, बल्की एक व्यस्थ शहरी सड़क थी। इस कथित इंस्टाग्राम इंफ्ल्यूएंसर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर योग करती नजर आ रही है। कुछ लाइक और व्यूज के लिए युवती ने अपनी जान तो जोखिम में डाली ही, साथ ही अन्य मोटर चालकों को भी जोखिम में डाला। वीडियो में, फिटनेस को बढ़ावा देने के नाम पर  खतरे से खेलती युवती टू-वे रोड के बीच में स्प्लिट परफॉर्म करती हुई दिखाई दे रही है। 

इसके कारण पीछे से आ रही एक SUV को रुकना पड़ा। इस कार ने युवती की इन हरकतों के खत्म होने का इंतजार किया। 

वीडियो के वायरल होने से मामला गुजरात पुलिस विभाग के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि युवती को दंडित किया गया या माफी और चेतावनी के साथ जाने दिया गया। लेकिन यहां यूजर्स का ध्यान पुलिस की एक मनोरंजक रील ने खींचा। इस मामले पर पुलिस विभाग ने एक ट्रांजिशन रील बनाई, जिसमें इस युवती को अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए और स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे स्टंट करना जोखिम भरा है।
 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सोशल मीडिया में पॉपुलेरिटी के चक्कर में लोगों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाली हो। इससे पहले भी कई बार लोग अपनी कार के बोनट पर बैठकर सकड़ों पर घूमते या अपनी कार के बूट के ऊपर स्काईशॉट रखकर सड़कों पर दौड़ते नजर आ चुके हैं। 

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 283 के अनुसार,  किसी भी सार्वजनिक स्थान पर यदि किसी व्यक्ति के कारण अन्य के लिए खतरे या बाधा की संभावना पैदा हो, उसे दंडित किया जाएगा। इसमें किसी एक अवधि के लिए कारावास भी हो सकती है, जिसे छह महीने तक बढ़ाया जा सकता है या जुर्माना किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Yoga, Gujrat police, Influencer, Instagram, Instagram Reel
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »