• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल पर 'भालू के चेहरे' के बाद दिखी ये अद्भुत जगह! NASA ने शेयर की HiRISE कैमरा से ली फोटो

मंगल पर 'भालू के चेहरे' के बाद दिखी ये अद्भुत जगह! NASA ने शेयर की HiRISE कैमरा से ली फोटो

HiRISE के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद हाइ रिजॉल्यूशन फोटो खींच सकता है।

मंगल पर 'भालू के चेहरे' के बाद दिखी ये अद्भुत जगह! NASA ने शेयर की HiRISE कैमरा से ली फोटो

Photo Credit: UAHIRISE

नासा ने मंगल के एक बड़े क्रेटर की फोटो जारी की है।

ख़ास बातें
  • MRO पर लगा HiRise कैमरा यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना द्वारा कंट्रोल होता है
  • MRO स्पेसक्राफ्ट नासा के मंगल मिशन अभियान का हिस्सा है
  • यह मंगल की परिक्रमा 2006 से कर रहा है
विज्ञापन
NASA का मंगल मिशन जारी है और अंतरिक्ष एजेंसी लगातार मंगल पर जीवन के सबूत तलाशने में जुटी है। पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन की खोज मानव आकांक्षाओं में वर्तमान में सर्वोपरि है। इसी अभियान के तहत नासा आए दिन मंगल की सतह पर पाई जाने वाली चट्टानों या अन्य वस्तुओं के बारे में अपडेट देती रहती है। अब स्पेस एजेंसी ने एक बड़े क्रेटर की फोटो शेयर की है जिसमें कई परतें दिखाई दे रही हैं। 

नासा ने मंगल के एक बड़े क्रेटर की फोटो जारी की है। इसे प्रोमिथी टेरा क्रेटर नाम दिया गया है। इसमें परतीय स्ट्रक्चर पाया गया है। प्रोमिथी टेरा क्रेटर मंगल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में एक बड़ा इमपेक्ट क्रेटर है जिसमें द्वीपरतीय मेसा जैसी आकृति की बनावट वाली भूमि है। इसे नासा के हाई रिजॉल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) द्वारा कैप्चर किया गया है। 

हाई रिजॉल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) एक ऐसा कैमरा है जो बेहद बारीकी से हाई रिजॉल्यूशन में तस्वीरें खींच सकता है। यह नासा के मार्स रेजोनेंस ऑर्बिटर (MRO) स्पेसक्राफ्ट पर लगा है। MRO स्पेसक्राफ्ट नासा के मंगल मिशन अभियान का हिस्सा है जो मंगल की परिक्रमा 2006 से कर रहा है। प्रोमिथी टेरा क्रेटर वैज्ञानिकों की रुचि का विषय लम्बे समय से रहा है। इस क्रेटर की मदद से एजेंसी को मंगल के भूविज्ञान और जलवायु को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे पता लगा पाने में मदद मिलेगी कि मंगल ग्रह कैसे बना होगा। 

MRO पर लगा HiRise कैमरा यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना द्वारा कंट्रोल किया जाता है। ये पहली बार नहीं है जब इस कैमरे किसी क्रेटर का पता चला है। हाल ही में नासा ने एक और अद्भुत तस्वीर इसके जरिए शेयर की थी। मंगल की सतह की ये तस्वीर बेहद दिलचस्प थी जिसमें एक भालू का चेहरा बनता देखा गया। दरअसल नासा के मुताबिक, ये दो क्रेटर्स हैं जो पास होने के कारण आँखों जैसी आकृति बना रहे हैं। इनके चारों तरफ एक गोलाकार रेखाकृति बनी हुई दिखती है जिससे यह पूरा स्ट्रक्चर एक भालू के चेहरे का आकार ले लेता है। इसमें एक ज्वालामुखी के होने की संभावना भी बताई गई जो कि इस भालू की नाक की आकृति बनाता है। 

HiRISE के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद हाइ रिजॉल्यूशन फोटो खींच सकता है। इसकी मदद से नासा मंगल की सतह के बारे में काफी कुछ जानकारियां अभी तक जुटा चुकी है। यह कैमरा काफी पावरफुल बताया जाता है और इसने मंगल पर मौजूद घाटियों, ज्वालामुखियों आदि की तस्वीरें भी खींची हैं। इनकी मदद से मंगल के भूविज्ञान को समझने में बहुत सहायता मिलने की बात कही गई है। इसी की मदद से एजेंसी मंगल पर पानी या मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत भी तलाशने की कोशिश कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HiRISE, HiRISE camera, MRO, MRO Mars, NASA, Mars
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »