मंगल पर था बहुत बड़ा सागर! नासा ने ताजा वीडियो जारी कर दी दिलचस्प जानकारी

नासा की एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने बताया है कि मंगल की सतह के नीचे क्या है, अभी इस बारे में भी खोज करना बाकी है।

मंगल पर था बहुत बड़ा सागर! नासा ने ताजा वीडियो जारी कर दी दिलचस्प जानकारी

NASA समेत रूस और चीन के वैज्ञानिक भी मंगल पर जीवन की खोज में लगे हैं।

ख़ास बातें
  • नासा को अभी तक मंगल पर जीवन नहीं मिला है लेकिन सबूत मिले हैं
  • सतह के नीचे तरल पदार्थ होने की संभावना
  • इस वीडियो के जरिए मंगल पर जीवन की प्रबल संभावना की बात कही गई है
विज्ञापन
अंतरिक्ष की दुनिया में ऐसी अनेकों दुनिया हैं जिनके बारे में अभी तक अंदाजा लगाना भी संभव नहीं है। अभी तक विज्ञान की मदद से मनुष्य हमारे सौर मंडल के ग्रहों का पता लगाने में कामयाब तो हो गया है लेकिन इनके बारे में भी लगातार खोज जारी है। इनमें से एक ग्रह है मंगल जिसको लेकर दुनिया के वैज्ञानिक दिन-रात एक करके इस पर जीवन के निशान तलाश रहे हैं। हाल ही में नासा की ओर से वीडियो जारी किया गया है जिस पर वैज्ञानिकों ने मंगल पर कभी जीवन होने की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

NASA समेत रूस और चीन के वैज्ञानिक भी मंगल पर जीवन की खोज में लगे हैं। इस बीच नासा ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में नासा की एक वैज्ञानिक ने कहा है कि मंगल पर जीवन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। यहां पर कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि मंगल पर कभी न कभी जीवन रहा होगा। नासा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस 1 मिनट 5 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नासा ने पिछले कुछ सालों में मंगल पर जीवन होने के सबूत इकट्ठा किए हैं। देखें वीडियो- 
 
अंतरिक्ष एजेंसी के इस ताजा वीडियो में एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट हीथर ग्राहम बता रही हैं कि नासा को पिछले कुछ समय में ऐसे सबूत मिले हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि मंगल पर कभी एक बहुत बड़ा सागर रहा होगा जिसमें जीवन पनप रहा होगा। वैज्ञानिक ने आगे बताते हुए कहा कि नासा को अभी तक मंगल पर जीवन नहीं मिला है लेकिन सबूत जरूर मिले हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता कि कभी यहां पर जीवन जरूर रहा होगा। 

नासा की ये एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट कह रही हैं कि मंगल की सतह के नीचे क्या है, अभी इस बारे में भी खोज करना बाकी है। उन्होंने कहा कि इसकी सतह के नीचे ऐसा तरल पदार्थ होने की संभावना है जिसमें जीवन के निशान मिल सकते हैं। कुछ ऐसे जीवाणु हो सकते हैं जो रेडिएशन से बचे हुए हों। सतह के नीचे सोलर रेडिएशन से बचे हुए ऐसे जीव मिल सकते हैं जिन तक अभी मनुष्य की खोज नहीं पहुंच सकी है। नासा ने इस वीडियो के जरिए मंगल पर जीवन की प्रबल संभावना की बात की है, लेकिन अभी तक जीवन मिला नहीं है। हो सकता है कि आने वाले समय में वैज्ञानिकों को मंगल की सतह के नीचे जीवन के कुछ सबूत मिल जाएं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ocean on mars, life on Mars, NASA, nasa new video, mars news latest
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »