मिल गया पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह और सूरज का 'भाई'

मिल गया पृथ्वी जैसा दूसरा ग्रह और सूरज का 'भाई'
विज्ञापन
दूसरी दुनिया की खोज में लगे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने धरती की ही तरह दिखने वाले एक नए ग्रह की खोज की है। ये ग्रह G2 नाम के सितारे की परिक्रमा कर रहा है और इन दोनों के बीच भी उतनी ही दूरी है, जितनी पृथ्वी और सूर्य के बीच। G2 सूर्य की तरह ही एक सितारा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने एक बयान जारी कर बताया कि ये ग्रह ना तो बहुत ज़्यादा ठंडा है और ना ही बहुत ज़्यादा गर्म। इसलिए ग्रह पर जीवन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इस ग्रह की खोज केपलर टेलिस्कोप (Kepler 452b) की मदद से की गई है, जो साल 2009 से दूसरी दुनिया की खोज में लगा हुआ है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये नया ग्रह हमारी पृथ्वी से 1,400 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

NASA ने बताया कि इस नए ग्रह पर जीवन के लिए पर्याप्त परिस्थितियां मौजूद हैं। इस ग्रह पर समुद्र व ज्वालामुखी भी हैं और इसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से दोगुना है। ये अपने सूर्य का एक चक्कर 385 दिनों में पूरा करता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस ग्रह के कई स्वभाव पृथ्वी से मेल खाते हैं। इसे पृथ्वी का 'बड़ा भाई' और G2 को सूर्य का 'भाई' करार दिया गया है।

साल 2009 में शुरू किए गए केपलर मिशन का मकसद पृथ्वी के समान दूसरे ग्रह को खोजना था। इस खोज के दौरान वैज्ञानिकों को कई नए ग्रह और खगोलीय घटनाएं देखने को मिलीं। इस पूरे मिशन में अब तक NASA करीब 600 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 3,836 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »