Water on Mars : मंगल ग्रह पर पानी का एक और सबूत, वैज्ञानिक बोले- रहने लायक थी जगह!

Water on Mars : वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किसी समय में मंगल ग्रह संभवत: शुष्क और आर्द्र मौसम चक्र वाला ग्रह रहा होगा यानी वह रहने लायक था।

Water on Mars : मंगल ग्रह पर पानी का एक और सबूत, वैज्ञानिक बोले- रहने लायक थी जगह!

Photo Credit: Nasa

फ्रांस, अमेरिका और कनाडा के वैज्ञानिकों ने यह स्‍टडी की है, जो जर्नल नेचर में पब्लिश हुई है।

ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर वर्षों से वैज्ञानिकों की नजर है
  • पानी से जुड़े कई सबूत अबतक यहां खोजे गए हैं
  • नई स्‍टडी में एक और सबूत का पता चला है
विज्ञापन
जब से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने मंगल ग्रह (Mars) पर अपने मिशन भेजे हैं, उसे वहां जीवन से जुड़े कई सबूत मिले हैं। खासतौर पर नासा के ‘क्यूरियोसिटी' रोवर (Curiosity Rover) ने कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इस रोवर द्वारा देखे गए मिट्टी की दरार वाले पैटर्न का विश्‍लेषण करने के बाद अब वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि मंगल ग्रह पर भी कभी पानी था, जो वाषित (evaporated) हो गया। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किसी समय में मंगल ग्रह संभवत: शुष्क और आर्द्र मौसम चक्र वाला ग्रह रहा होगा यानी वह रहने लायक था।  

फ्रांस, अमेरिका और कनाडा के वैज्ञानिकों ने यह स्‍टडी की है, जो जर्नल नेचर में पब्लिश हुई है। स्‍टडी में शामिल लेखकों में से एक नीना लान्‍जा ने कहा कि मिट्टी की दरारें हमें उस वक्‍त के बारे में समझाने की कोशिश करती हैं, जब मंगल ग्रह पर लिक्‍विड वॉटर कुछ मात्रा में मौजूद था। 

‘क्यूरियोसिटी' रोवर पर लगे ChemCam इंस्‍ट्रूमेंट ने मिट्टी की दरारों का पता लगाने में मदद की। वैज्ञानिकों का मानना है कि मिट्टी की दरारें बनने तक मंगल ग्रह में पानी की मौजूदगी थी। यानी ये दरारें कई करोड़ साल पुरानी हो सकती हैं। 

यह पहली बार नहीं है, जब मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी से जुड़े सबूत मिले हैं। इस साल की शुरुआत में नासा ने 
मंगल की जो तस्वीरें शेयर की थीं, उन्‍हें देखकर लग रहा था कि लाल ग्रह पर कभी पानी की कोई झील रही होगी। नासा का भी मानना था कि मंगल ग्रह पर अतीत में झील रही होगी। सबूत मंगल ग्रह के उस इलाके में मिले थे, जिसे सल्फेट बियरिंग यूनिट के नाम से जाना जाता है। पहले रिसर्चर्स यह मानकर चल रहे थे कि जो चट्टानें यहां बनी हैं वो सिकुड़ रही हैं। बाद में उन्‍हें यह पता लगा कि वह पानी के किसी प्राचीन स्रोत की निशानी हैं। 

NASA तो मंगल ग्रह के लिए यहां तक अनुमान लगा चुकी हैे कि मंगल पर कभी सागर भी रहा होगा। बहरहाल, नई खोज इस बात को और पुख्‍ता करती है कि मंगल ग्रह भी कभी रहने के लायक था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »