• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल पर मिल गए पानी के निशान! NASA के क्यूरियोसिटी रोवर की भेजी तस्वीरों में प्राचीन झील के सबूत!

मंगल पर मिल गए पानी के निशान! NASA के क्यूरियोसिटी रोवर की भेजी तस्वीरों में प्राचीन झील के सबूत!

यहां माउंट शार्प नामक चट्टान के नीचे ये निशान पाए गए हैं।

मंगल पर मिल गए पानी के निशान! NASA के क्यूरियोसिटी रोवर की भेजी तस्वीरों में प्राचीन झील के सबूत!

Photo Credit: Twitter/Curiosity Rover

मंगल पर माउंट शार्प नामक चट्टान के नीचे ये निशान पाए गए हैं।

ख़ास बातें
  • नासा ने मंगल की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं।
  • फोटो देखकर लग रहा है कि यहां पर कभी पानी की कोई झील रही होगी।
  • यह पानी और लहरों का सबसे उम्दा सबूत दिखाई पड़ा है।
विज्ञापन
NASA का मंगल पर अभियान जारी है और एजेंसी लगातार इस ग्रह के बारे में जानकारियां इकट्ठा करने में लगी है। जिसमें एक लक्ष्य इस लाल ग्रह पर पानी की तलाश करना भी है। क्योंकि जहां पानी हो सकता है, वहां जीवन भी हो सकता है। इसका क्यूरियोसिटी रोवर लगातार मंगल की स्तह पर भ्रमण कर रहा है और कोशिश कर रहा है कि कोई ऐसा संकेत मिले जिससे कि इस ग्रह पर भूतकाल में रहे जीवन या भविष्य में हो सकने वाले जीवन की संभावनाओं का रास्ता मिले। इस दिशा में रोवर को एक बेहद अहम जगह मंगल पर मिली है जिसे देखकर लगता है कि यहां कभी पानी का कोई स्रोत रहा होगा। 

नासा ने मंगल की ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि यहां पर कभी पानी की कोई झील रही होगी। यानि कि मंगल पर पानी रहा होगा। Curiosity Rover को इस बात के नए सबूत मिले हैं। एजेंसी ने संभावना जताई है कि यह किसी प्राचीन कालीन झील के निशान हो सकते हैं। ये निशान मंगल के एक खास क्षेत्र में मिले हैं जिसे सल्फेट बियरिंग यूनिट के नाम से जाना जाता है। यहां के बारे में इससे पहले शोधकर्ता ये मानकर चल रहे थे कि जो चट्टानें यहां बनी हैं वे सिकुड़ रही हैं। क्योंकि इन पर लहरों की आकृति वाले निशान पाए गए थे। लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पानी के किसी प्राचीन स्रोत की निशानी हैं। 

कैलिफॉर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबॉरेट्री के वैज्ञानिक अश्विन वसादावा, जो क्यूरियोसिटी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, ने एक बयान में कहा कि मिशन के दौरान अब तक यह पानी और लहरों का सबसे उम्दा सबूत दिखाई पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे इस झील में कई फीट चढ़े हैं लेकिन अब तक ऐसा सबूत नहीं मिला था। 

नासा का कहना है कि करोड़ों साल पहले इस उथली झील की लहरों ने इसकी तलहटी में इन निशानों को बनाया होगा जो कि समय के साथ चट्टानों पर पीछे छूट गए होंगे। यहां माउंट शार्प नामक चट्टान के नीचे ये निशान पाए गए हैं। क्यूरियोसिटी रोवर ने यहां के कुछ सैम्पल इकट्ठा करने की कोशिश भी की लेकिन, एजेंसी के मुताबिक, रोवर में लगी ड्रिल के लिए इन चट्टानों को तोड़ पाना बहुत मुश्किल काम था। इसलिए वह इन्हें इकट्ठा नहीं कर सका। 

NASA का मंगल मिशन जारी है और अंतरिक्ष एजेंसी लगातार मंगल पर जीवन के सबूत तलाशने में जुटी है। हाल ही में एक वैज्ञानिक ने संकेत दिए थे कि कभी मंगल पर सागर भी रहा होगा। पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन की खोज मानव आकांक्षाओं में वर्तमान में सर्वोपरि है। इसी अभियान के तहत नासा आए दिन मंगल की सतह पर पाई जाने वाली चट्टानों या अन्य वस्तुओं के बारे में अपडेट देती रहती है। अब मंगल पर किसी प्राचीन झील के होने के सबूत मिलना आगे इस खोज को नई दिशा दे सकता है। हो सकता है कि मंगल पर जीवन होने के और भी निशान मिल सकें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »