अंतरिक्ष से दिखा महाकुंभ मेला, सामने आई तस्‍वीरें, जानें पूरी‍ डिटेल

भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने इंडियन सैटेलाइट्स का इस्‍तेमाल करके महाकुंभ की तस्वीरें ली हैं।

अंतरिक्ष से दिखा महाकुंभ मेला, सामने आई तस्‍वीरें, जानें पूरी‍ डिटेल

तस्‍वीरों में अस्थायी टेंट सिटी के निर्माण और नदी पर बड़ी संख्या में मौजूद पंटून पुलों को दिखाया है।

ख़ास बातें
  • महाकुंभ मेला क्षेत्र की सैटेलाइट तस्‍वीरें
  • भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने जुटाईं
  • तस्‍वीरों में पहले और बाद का डेवलपमेंट दिखाई देता है
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला, प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj MahaKumbha) अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रहा है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने इंडियन सैटेलाइट्स का इस्‍तेमाल करके महाकुंभ की तस्वीरें ली हैं। इसरो की तस्वीरों में मेले में बनाए गए विशाल बुनियादी ढांचे को देखा जा सकता है। गौरतलब है कि प्रयागराज में महाकुंभ में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। अंतरिक्ष से महाकुंभ की तस्‍वीरों को हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने जुटाया है। उसने परिष्कृत ऑप्टिकल सैटेलाइट्स (sophisticated optical satellites) और राडारसैट का इस्‍तेमाल करके तस्‍वीरें लीं। 

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इन तस्‍वीरों में अस्थायी टेंट सिटी के निर्माण और नदी पर बड़ी संख्या में मौजूद पंटून पुलों को दिखाया गया है। 
Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍वीरें लेने के लिए राडारसैट का इस्‍तेमाल किया गया। यह बादलों के बीच से भी प्रयागराज की तस्‍वीरें लेने में सक्षम है। यह तस्‍वीरें 15 सितंबर 2023 से 29 दिसंबर 2024 के बीच की हैं। जिस सैटेलाइट ने तस्‍वीरें लीं, वह किसी भी मौसम में बेहतर रेजॉलूशन के साथ फोटोज ले सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सरकार भी इन तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल कर रही है ताकि मेले में होने वाली दुर्घटनाओं और भगदड़ को रोका जा सके। 
Latest and Breaking News on NDTV

तस्‍वीरों में प्रयागराज परेड ग्राउंड को दिखाया गया है। कुछ तस्‍वीरें 6 अप्रैल 2024 की हैं, जब महाकुंभ की तैयारियां शुरू ही हुई थीं। फ‍िर 22 दिसंबर 2024 की तस्‍वीरों में इलाके में बड़ा डेवलपमेंट दिखाई देता है। 10 जनवरी की तस्‍वीर भी इसमें हैं, जब प्रयागराज में भारी भीड़ जुटना शुरू होती है। 

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये एडवांस्‍ड टेक्‍नॉलजीज, बड़े पैमाने पर धार्मिक समारोहों के प्रबंधन में एक आदर्श बदलाव का प्रतिनिधित्व करती हैं। महाकुंभ इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे टेक्‍नॉलजी और परंपरा मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »