ISRO का एक और कमाल! अंतरिक्ष में उगा दिया लोबिया, देखें वीडियो

ISRO ने X पर एक टाइम लैप्स वीडियो शेयर किया जिसमें लोबिया को उगते दिखाया गया।

ISRO का एक और कमाल! अंतरिक्ष में उगा दिया लोबिया, देखें वीडियो

इसरो ने स्पेस में लोबिया के बीजों को उगते दिखाया है।

ख़ास बातें
  • केवल चार दिन में ही लोबिया के बीज माइक्रोग्रेविटी में हुए अंकुरित
  • प्रयोग का मकसद अंतरिक्ष में टिकाऊ कृषि पद्धतियों की खोज करना है
  • इसरो ने PSLV-C60 मिशन से टाइम-लैप्स वीडियो शेयर किया है
विज्ञापन
भारत की स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया में कारनामा कर दिखाया है। इसरो ने PSLV-C60 मिशन से एक टाइम-लैप्स वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अंतरिक्ष में भेजे गए बीज अंकुरित हो रहे हैं ये लोबिया के पौधों के रूप में विकसित हो रहे हैं। इसरो का कहना है कि केवल चार दिन में ही ये बीज माइक्रोग्रेविटी में अंकुरित हो गए। दरअसल यह संस्था के कॉम्पेक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (CROPS) मिशन का हिस्सा है। 

इसरो द्वारा किए गए इस प्रयोग का मकसद था अंतरिक्ष में टिकाऊ कृषि पद्धतियों की खोज करना है ताकि लंबी अवधि के मिशनों में इसे इस्तेमाल किया जा सके। यानी लंबे अंतरिक्ष मिशनों में खेती के द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। CROPS को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर द्वारा डेवलप किया गया था जिसके तहत लोबिया के 8 बीजों को नियंत्रित वातावरण में उगाया गया। इस दौरान वैसी ही परिस्थितियों की नकल की गई जिनका सामना अंतरिक्ष यात्री मिशनों में कर सकते हैं। 

ISRO ने X पर एक टाइम लैप्स वीडियो शेयर किया। तीन दिन पहले भी बीजों के अंकुरित होने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रयोग के लिए लोबिया को इसलिए चुना गया क्योंकि यह तेजी से अंकुरित होता है। इसरो के लिए यह बड़ी सफलता है क्योंकि भविष्य में दूसरे ग्रहों पर खेती की संभावनाओं को इसके जरिए तलाशा जा सकता है। 

अंतरिक्ष यान में जो वातावरण होता है वह बंद वातावरण होता है। ऐसे में लोबिया को बढ़ने के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सल्फर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये माइक्रोग्रैविटी में पौधे के विकास में मदद करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, माइक्रोग्रैविटीमें पौधे अपने विकास पैटर्न में बदलाव करते हैं। मसलन, तने और जड़ के विकास में यहां बदलाव हो सकता है। धरती के मुकाबले पौधे अंतरिक्ष में सभी दिशाओं में बढ़ सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  4. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  5. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  6. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  7. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  8. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  10. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »