• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को शुरू करेंगे धरती पर वापसी की यात्रा

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को शुरू करेंगे धरती पर वापसी की यात्रा

इस मिशन में शुक्ला के अलावा क्रू में अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को शुरू करेंगे धरती पर वापसी की यात्रा

इस मिशन के पायलट की जिम्मेदारी शुक्ला ने सभाली है

ख़ास बातें
  • ISS का विजिट करने वाले शुक्ला पहले भारतीय हैं
  • देश के पहले ह्युमन स्पेस मिशन Gaganyaan के लिए भी यह मिशन महत्वपूर्ण है
  • Axiom-4 मिशन के पायलट की जिम्मेदारी शुक्ला ने सभाली है
विज्ञापन
पिछले महीने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे Axiom-4 मिशन के चार क्रू मेंबर्स की 14 जुलाई को धरती पर वापसी की यात्रा शुरू होगी। इनमें भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla भी शामिल हैं। ISS का विजिट करने वाले शुक्ला पहले भारतीय हैं। हालांकि, विंग कमांडर Rakesh Sharma के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले वह देश के दूसरे एस्ट्रोनॉट हैं। 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर, Steve Stitch ने बताया, "Axiom-4 की प्रगति की हम सतर्कता से निगरानी कर रहे हैं। इस मिशन को अनडॉक करने की जरूरत है और अनडॉक के लिए हमारा टारगेट 14 जुलाई का है।" भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के साथ भारत से जुड़े सात विशेष एक्सपेरिमेंट किए हैं। देश के पहले ह्युमन स्पेस फ्लाइट मिशन Gaganyaan के लिए भी Axiom-4 मिशन महत्वपूर्ण है। 

इस मिशन में शुक्ला के अलावा क्रू में अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं। इन एस्ट्रोनॉट्स के साथ शून्य ग्रेविटी के उनके संकेतक के तौर पर Joy कहे जाने वाले एक स्वैन टॉय को भी भेजा गया है। इस मिशन के पायलट की जिम्मेदारी शुक्ला ने सभाली है, जबकि और मिशन कमांडर के तौर पर कमान Peggy Whitson के पास थी। अनडॉकिंग के कई घंटे बाद Axiom-4 मिशन का स्पलैशडाउन अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रशांत महासागर के तट के निकट होगा। Axiom-4 मिशन में 31 देशों की भागीदारी है  इस मिशन को सुरक्षा के साथ ISS पर पहुंचाने के लिए NASA और Axiom Space ने कड़ी तैयारी की थी। इसके लिए मिशन के लॉन्च को भी कई बार टाला भी गया था। 

ग्रुप कैप्शन शुक्ला के अभिभावकों ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह अपना मिशन पूरा करने के बाद वापसी कर रहे हैं। अमेरिकी स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म Axiom Space की चीफ साइंटिस्ट, Lucie Low को शुक्ला ने बताया था कि उन्हें ISS पर भारतीय वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट्स को हकीकत बनाने पर गर्व है। उन्होंने कहा था, "इस मिशन से भारतीय वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए यह मिशन माइक्रोगेविटी या स्पेस रिसर्च के लिए मौके बनाएगा।" भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को भी अपने गगनयान मिशन के लिए इससे कुछ महत्वपूर्ण सबक मिल सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »