• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 400Km ऊपर अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, देखें स्‍पेस स्‍टेशन से लिया गया दिलचस्‍प वीडियो

400Km ऊपर अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, देखें स्‍पेस स्‍टेशन से लिया गया दिलचस्‍प वीडियो

वीडियो में स्‍पेस स्‍टेशन पाकिस्तान की सीमा के करीब उत्तर-पश्चिमी तट से गुजरते हुए भारत के आसमान में एंट्री करता हुआ दिखाई देता है।

400Km ऊपर अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, देखें स्‍पेस स्‍टेशन से लिया गया दिलचस्‍प वीडियो

बताया जाता है कि फ्लाईबाई के दौरान इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन महाराष्‍ट्र के कई इलाकों से होकर गुजरा, जिनमें सतारा, सांगली और पुणे समेत कई शहर शामिल थे।

ख़ास बातें
  • वीडियो को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से कैप्‍चर किया गया
  • 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ता है ISS
  • मुंबई और बंगलूरू जैसे बड़े शहरों से होकर गुजरा स्‍पेस स्‍टेशन
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) अंतरिक्ष यात्रियों का दूसरा घर भी कहलाता है। पृथ्वी की सतह से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर उड़ने वाला यह स्‍टेशन कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। इसमें रूस और अमेरिका भी शामिल हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में वैज्ञानिकों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और ISS को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही वहां अपने मिशनों को अंजाम देती है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह दुनियाभर के देशों के ऊपर से होकर गुजरता है। हाल ही में आईएसएस ने भारत के ऊपर से उड़ान भरी। इसका वीडियो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर किया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन ने मुंबई और बंगलूरू के ऊपर से अपना सफर तय किया। नासा (Nasa) ने स्पेस स्टेशन का एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें वह पाकिस्तान की सीमा के करीब उत्तर-पश्चिमी तट से गुजरते हुए भारत के आसमान में एंट्री करता हुआ दिखाई देता है। 
 

आईएसएस में लगे कैमरे भारतीय इलाके को कैप्‍चर करते हुए दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि फ्लाईबाई के दौरान इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन महाराष्‍ट्र के कई इलाकों से होकर गुजरा, जिनमें सतारा, सांगली और पुणे समेत कई शहर शामिल थे। यह फ्लाईबाई 22 दिसंबर का बताया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौसम साफ है और भारतीय उपमहाद्वीप काफी अच्‍छी तरह से कैमरों में दिखाई देता है।  

ISS Above के ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि भारत के ऊपर आसमान साफ है। पाकिस्तान से होकर मुंबई और बंगलूरू समेत कई अन्य शहरों से गुजरते हुए SE आगे बढ़ रहा है। नासा ने उन शहरों का मैप भी शेयर किया, जहां से स्‍पेस स्‍टेशन गुजरा। गौरतलब है कि स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसे और आसानी से समझना हो तो, अंतरिक्ष स्टेशन दिन में 16 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है यानी वहां रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों के सामने 16 सूर्योदय और सूर्यास्त होते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India, Space, India from space, Video, ISS, Nasa, Science News

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »