• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने बनाया Bad Boy रोबोट, AI का कस्टमर सर्विस में नया प्रयोग! जानें कैसे करता है काम

वैज्ञानिकों ने बनाया Bad Boy रोबोट, AI का कस्टमर सर्विस में नया प्रयोग! जानें कैसे करता है काम

गुस्साए कस्टमर्स से निपटने के लिए अब AI का सहारा लिया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने बनाया Bad Boy रोबोट, AI का कस्टमर सर्विस में नया प्रयोग! जानें कैसे करता है काम

Photo Credit: Pexels

वैज्ञानिकों ने बैड बॉय (Bad Boy) रोबोट तैयार किया है जो अपशब्द भी कह सकता है!

ख़ास बातें
  • AI का उपयोग एक चौंकाने वाले काम के लिए किया जा रहा है।
  • गुस्साए कस्टमर्स से निपटने के लिए अब AI का सहारा लिया जा रहा है।
  • बैड बॉय (Bad Boy) रोबोट के द्वारा अब कस्टमर सर्विस ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) या संक्षिप्त में जिसे AI के नाम से ज्यादा पुकारा जाता है, ने मानव की जिंदगी को काफी हद तक आसान बना दिया है। देखा जा रहा है कि बैक-ऑफिस ऑपरेशंस में इसने काफी जगह ले ली है। यह कई तरीके से आम लोगों की जिंदगी में शामिल हो चुका है। रोजमर्रा के कामों में भी AI डिवाइसेज काफी प्रचलित हो चुके हैं। कस्टमर केयर चैट से लेकर ऑटोमेटेड फोन कॉल्स आदि सभी अब AI के पहियों पर दौड़ रहे हैं। लेकिन AI अब इससे कहीं आगे पहुंच गया है। 

अब AI का उपयोग एक चौंकाने वाले काम के लिए किया जा रहा है। आपने भी कभी देखा होगा कि कई कस्टमर कंपनी के कस्टमर केयर प्रतिनिधि पर गुस्सा हो जाते हैं। ऐसे गुस्साए कस्टमर्स से निपटने के लिए अब AI का सहारा लिया जा रहा है। कैसे? दरअसल, AI रोबोट के माध्यम से गुस्साए कस्टमर की नकल करके अब कस्टमर सर्विस प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग दी जा ही है कि वो ऐसे कस्टमर्स को कैसे शांत करें। यानी AI रोबोट ही वे गुस्साए कस्टमर बन रहे हैं और कस्टमर सर्विस प्रतिनिधियों के सामने उसी तरह से पेश आ रहे हैं जैसे एक क्रोधित कस्टमर असल जिंदगी में आता है। वैज्ञानिकों ने इसे कैसे संभव किया? आइए बताते हैं। 

Daily Star की रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक चार-मुंह वाला रोबोट या यूं कहें कि बैड बॉय (Bad Boy) रोबोट तैयार किया है। यह कस्टमर सर्विस स्टाफ की मदद के लिए इस तरह से डिजाइन किया गया है। यह रोबोट बदमाश क्रोधित हो सकता है, तेज गुस्से में आ सकता है। शिकायतों से निपटने के तरीके को सिखाने के लिए कर्मचारियों को अपशब्दों से भरी गालियां भी दे सकता है।

अमेरिकी डेवलपर्स Furhat Robotics और audEERING के मुताबिक, यह मशीन मॉन्स्टर एक सोशल रोबोट है जो वोकल एक्सप्रेशन का पता लगाने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। यानी कि सामने वाला व्यक्ति और किस मूड और मिजाज में बात कर रहा है, यह उसका आसानी से पता लगा सकता है और उसी हिसाब से फिर प्रतिक्रिया दे सकता है। इसे गुस्सा होने, गाली देने, और कसम खाने तक के लिए भी बहुत आसानी से प्रोग्राम किया जा सकता है। 

Furhat Robotics में बिजनेस डेवलपमेंट के डायरेक्टर Louis Simeonidis का कहना है, 'अगर हमने सही तरीके से अपना काम किया है, तो आप इस रोबोट के साथ वॉक पर जा सकते हैं और इसके साथ एक दोस्त की तरह बात कर सकते हैं। जैसे आप अन्य लोगों से बात करते हैं, ठीक उसी तरीके से इससे भी बात कर सकते हैं। बदले में यह भी आपको उसी तरह से जवाब देगा जैसे असल जिंदगी में कोई व्यक्ति आपको जवाब देता है।'

AI का यह प्रयोग भावी समय में मनुष्य और रोबोट्स के बीच इंसानों जैसी दोस्ती की नींव रखता दिखता है। अब देखना होगा कि यह टेक्नोलॉजी जब रोजमर्रा की जिंदगी में इंसान के साथ शामिल होगी तो इसके क्या प्रभाव होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  7. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  9. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  10. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »