• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • यह AI ऐप बता रहा है लोगों के मरने की तारीख, लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड

यह AI ऐप बता रहा है लोगों के मरने की तारीख, लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड

इसे डेवलपर Brent Franson ने विकसित किया है, जिसे अभी तक Play Store पर 10 हजार से ज्यादा डाउनलोड मिल गए हैं और 700 से ज्यादा यूजर्स ने इसे रेट भी किया है।

यह AI ऐप बता रहा है लोगों के मरने की तारीख, लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड

Photo Credit: Most Days Inc.

ख़ास बातें
  • वर्तमान में अमेरिका में उपलब्ध इस मोबाइल ऐप का नाम Death Clock है
  • इसे डेवलपर Brent Franson ने विकसित किया है
  • अभी तक Play Store पर 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया है
विज्ञापन
AI टेक्नोलॉजी इतनी आगे निकल गई है कि अब इसके जरिए लोग अपने मरने का समय तक पता लगा रहे हैं। AI पर आधारित एक नया ऐप लोगों के बीच तेजी से जगह बना रहा है, जो खास AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर यूजर्स के मरने की भविष्यवाणी कर रहा है। ऐप यूजर्स की कुछ निजी जानकारियां लेता है, जैसे उनकी डायट, वह कितना व्यायाम करते हैं, स्ट्रेस लेवल और सोने का समय। इस डेटाबेस के जरिए खास एल्गोरिदम चला कर ऐप यूजर को उसके मरने के समय के बारे में बताता है।

वर्तमान में अमेरिका में उपलब्ध इस मोबाइल ऐप का नाम Death Clock है। इसे डेवलपर Brent Franson ने विकसित किया है, जिसे अभी तक Play Store पर 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड कर लिया गया है और 700 से ज्यादा यूजर्स ने इसे रेट भी किया है। ऐप भारत में उपलब्ध नहीं है और केवल अमेरिकी मार्केट में रिलीज हुआ है।

इसके AI को लगभग 53 मिलियन प्रतिभागियों के साथ 1,200 से अधिक लाइफ एक्सपेंटेंसी स्टडी के डेटासेट पर ट्रेनिंग दी गई है। यह मृत्यु की संभावित तारीख की भविष्यवाणी करने के लिए डाइट, व्यायाम, तनाव के स्तर और नींद के बारे में जानकारी का उपयोग करता है। एनडीटीवी के अनुसार, डेवलपर का कहना है कि रिजल्ट स्टैंडर्ड लाइफ-टेबल अपेक्षाओं पर "काफी महत्वपूर्ण" सुधार दिखाते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि अमेरिका में सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के पास मृत्यु दर के लिए अपनी टेबल है, जिसे ट्रस्टियों को दी जाने वाली वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट में शामिल किया जाता है। वर्तमान में सरकारी एजेंसी का अनुमान है कि अमेरिका में 85 वर्षीय व्यक्ति के एक वर्ष के भीतर मरने की संभावना 10% है और औसतन 5.6 वर्ष जीवित रहने की संभावना है। 

डेवलपर फ्रैंसन का कहना है कि इस तरह के औसत बड़े अंतर से कम हो सकते हैं और नए एल्गोरिदम एक बेहतर माप प्रदान कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »