चीन के अंतरिक्ष स्‍टेशन से कैसी दिखती है हमारी पृथ्‍वी? देखें वीडियो

साल 2011 से चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) से बाहर रखा गया है। इसीलिए चीन ने अपने स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण किया है।

चीन के अंतरिक्ष स्‍टेशन से कैसी दिखती है हमारी पृथ्‍वी? देखें वीडियो

चीन की योजना तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर कम से कम एक दशक तक टिके रहने की है। वह वहां कमर्शल मिशनों और पर्यटकों के लिए ऑर्बिटल फैसिलिटी शुरू करना चाहता है।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी का बेहतरीन नजारा दिखता है वीडियो में
  • तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन का काम इसी साल पूरा हुआ है
  • करीब एक दशक तक इस स्‍टेशन पर टिके रहना चाहता है चीन
विज्ञापन
अंतरिक्ष से पृथ्‍वी को देखना सुखद एहसास देता है। अब तक ऐसे नजारे आमतौर पर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से देखने को मिले हैं। आज पृथ्‍वी का जो वीडियो हम आपसे शेयर कर रहे हैं, उसे चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong space station) पर लगे कैमरों से लिया गया है। तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन हमारी पृथ्‍वी के ठीक ऊपर टॉप पर है। शेयर किए गए वीडियो में हमारा ग्रह नीले रंग में नजर आता है और पृथ्‍वी बहुत आराम से घूमती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि कोई गेंद नीचे की ओर लुढ़क रही है। करीब एक मिनट का वीडियो हर एंगल से पृथ्‍वी को दिखाने की कोशिश करता है। बादलों के डेरे में छुपी धरती के नजारे दिलचस्‍प दिखाई देते हैं। 

गौरतबल है कि चीन के तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन का काम पूरा हो गया है और अब चीनी स्‍पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री यहां पहुंच रहे हैं। जब यह स्‍पेस स्‍टेशन पूरी तरह से काम करने लगेगा, तब चीन इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर निर्भर नहीं रहेगा। 

साल 2011 से चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) से बाहर रखा गया है। इसीलिए चीन ने अपने स्‍पेस स्‍टेशन का निर्माण किया है। चीन अब अमेरिका, रूस और यूरोप की तरह ही अंतरिक्ष में अपना दबदबा दिखा पाएगा। 



चीन की योजना तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर कम से कम एक दशक तक टिके रहने की है। वह वहां कमर्शल मिशनों और पर्यटकों के लिए ऑर्बिटल फैसिलिटी शुरू करना चाहता है। कहा जाता है कि यह स्‍पेस स्‍टेशन, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से लगभग 20 गुना बड़ा होगा। इसका वजन करीब 460 टन होगा। 

पिछले महीने ही चीन ने अपने स्‍पेस स्‍टेशन का बुनियादी काम पूरा कर लिया था। स्‍पेस स्‍टेशन के तीसरे और आखिरी स्‍टेज को 31 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। चीन दुनिया का तीसरा देश है, जिसके पास अपना स्‍पेस स्‍टेशन है। तियांगोंग शब्‍द मंदारिन भाषा का है। इसका मतलब होता है-स्‍वर्ग का महल। तियांगोंग दुनिया का पहला ऐसा स्‍पेस स्‍टेशन है, जिसे पूरी तरह चीन ने तैयार किया है और ऑपरेट कर रहा है। इसके मुकाबले इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को अमेरिका और रूस मिलकर चलाते हैं। कुछ और देश में उसमें शामिल हैं।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tiangong Space Station, China, earth view, Video, Science News, ISS

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »