• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, दोबारा साल 2105 में आएगा

पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, दोबारा साल 2105 में आएगा

हालांकि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा, तब भी इसके और हमारे ग्रह के बीच 1.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी।

पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, दोबारा साल 2105 में आएगा

भारतीय समय के मुताबिक यह एस्‍टरॉयड 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा।

ख़ास बातें
  • 1 किलोमीटर लंबा एक एस्‍टरॉयड अगले सप्ताह पृथ्वी के पास से गुजरेगा
  • इसके और हमारे ग्रह के बीच 1.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी
  • टेलिस्‍कोप के जरिए इसे सफर करते हुए देखा जा सकेगा
विज्ञापन
पृथ्‍वी के नजदीक अगले कुछ दिनों में एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। 1 किलोमीटर लंबा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) अगले सप्ताह पृथ्वी के पास से गुजरने के लिए तैयार है। हालांकि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा, तब भी इसके और हमारे ग्रह के बीच 1.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी। इसका मतलब है कि यह एस्‍टरॉयड चंद्रमा की तुलना में पृथ्‍वी से 5.15 गुना अधिक दूर होगा। हमारे वैज्ञानिक और खगोलविद आने वाली खगोलीय घटनाओं पर नियमित नजर रखते हैं। इनके बारे में लोगों को अपडेट दिए जाते हैं, ताकि लोग भी इस घटनाओं के गवाह बन सकें। अब खगोलविदों ने पाया है कि एस्‍टरॉयड (7482) 1994 PC1 जल्द ही पृथ्वी के पास पहुंचेगा।

वैज्ञानिकों ने इस एस्‍टरॉयड के आकार और पृथ्‍वी से कम दूरी को देखते हुए इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' के तौर पर क्‍लासीफाइड किया है। भारतीय समय के मुताबिक यह एस्‍टरॉयड 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। करीब 89 साल बाद यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजर रहा है। 89 साल पहले 17 जनवरी 1933 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से 1.1 लाख किलोमीटर की दूरी तक आ गया था। अब यह घटना अगली सदी में होगी। अनुमान है कि 18 जनवरी 2105 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आएगा। 

Earth Sky के अनुसार, इस एस्‍टरॉयड के नियमित तौर पर पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने के बावजूद लोगों को डरना नहीं चाहिए। यह भले ही पृथ्‍वी के पास से गुजरने वाला है, लेकिन यह दूरी भी बहुत ज्‍यादा है। इस आकार के एक एस्‍टरॉयड के हर 600000 साल में एक बार पृथ्वी से टकराने की भविष्यवाणी की गई है। यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के पास से 19.56 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से गुजरेगा। टेलिस्‍कोप के जरिए इसे सफर करते हुए देखा जा सकेगा। पृथ्‍वी के पास से जाते समय यह किसी तारे की तरह नजर आएगा। 

ऑस्ट्रेलियाई खगोलशास्त्री रॉबर्ट मैकनॉट ने साल 1994 में इस अंतरिक्ष चट्टान की खोज की थी। हालांकि वैज्ञानिक सितंबर 1974 से इसके रास्‍ते का पता लगा रहे हैं। यह S-टाइप का एस्‍टरॉयड है, जो अपोलो एस्‍टरॉयड ग्रुप से संबंध रखता है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और खगोलविद इस नजारे को देखने के लिए उत्‍साहित हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »