• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन की अमेरिका को चुनौती! पहली बार स्पेस में भेजेगा सिविलियन! 2029 तक नया चांद मिशन भी करेगा लॉन्च!

चीन की अमेरिका को चुनौती! पहली बार स्पेस में भेजेगा सिविलियन! 2029 तक नया चांद मिशन भी करेगा लॉन्च!

चीन का लक्ष्य चांद पर बेस स्टेशन बनाना भी है।

चीन की अमेरिका को चुनौती! पहली बार स्पेस में भेजेगा सिविलियन! 2029 तक नया चांद मिशन भी करेगा लॉन्च!

Photo Credit: NASA

चीन का लक्ष्य चांद पर बेस स्टेशन बनाना भी है।

ख़ास बातें
  • चुने गए यात्री गुई हाईचाओ पेलोड एक्‍सपर्ट हैं।
  • साथ में कमांडर जिंग हैपेंग और चालक दल के तीसरे सदस्य झू यांग्झू भी होंगे।
  • चीन का लक्ष्य चांद पर बेस स्टेशन बनाना भी है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में चीन एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। देश ने नए स्पेस मिशन का ऐलान किया है जिसमें एक सिविलियन को स्पेस स्टेशन में भेजा जाएगा। यानि कि यह पहला मिशन होगा जिसमें एक चीनी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला है। अभी तक जो एस्ट्रोनॉट स्पेस मिशन पर गए हैं वे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से रहे हैं। यह सिविलियन तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के चालक दल में शामिल होगा। आइए विस्तार से जानते हैं चीन के इस मिशन के बारे में। 

चीन अंतरिक्ष में अमेरिका को चुनौती देता नजर आ रहा है। देश अब अपने Tiangong space station में एक सिविलियन को भेजने वाला है। यानि कि किसी भी चीनी नागरिक के लिए यह अंतरिक्ष में जाने का पहला मौका होगा। NDTV के अनुसार, अभी तक स्पेस में भेजे गए यात्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से थे। देश की स्पेस एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि चुने गए यात्री गुई हाईचाओ पेलोड एक्‍सपर्ट हैं और बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स में प्रोफेसर भी हैं। उनके साथ मिशन के कमांडर जिंग हैपेंग और चालक दल के तीसरे सदस्य झू यांग्झू भी होंगे। 

मिशन के लिए उड़ान उत्तर पश्चिमी चीन स्थित जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से भरी जाएगी। जिसके लिए कल, यानि मंगलवार के दिन सुबह 9.31 बजे का समय निर्धारित है। चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा जाता है। पिछले कुछ सालों में देश ने अरबों डॉलर का निवेश अपने स्पेस प्रोग्राम में किया है। देश का मकसद चांद पर मनुष्य को भेजना है। देश की पूरी कोशिश है कि वह अमेरिका और रूस, जो स्पेस में काफी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, की बराबरी करते हुए इनसे आगे निकल जाए। 

चीन का लक्ष्य चांद पर बेस स्टेशन बनाना भी है। साथ ही यह 2029 तक एक नया चांद मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। स्पेस में चीनी सिविलियन को भेजकर चीन नई उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। आने वाले समय में देखना होगा कि अमेरिका और रूस को अंतरिक्ष में हराने के लिए यह कौन सा कदम उठाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »