मिलिट्री पर जोक मारना पड़ा भारी, लगा 16 करोड़ का जुर्माना!

ली हाओशी इस मजाक के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

मिलिट्री पर जोक मारना पड़ा भारी, लगा 16 करोड़ का जुर्माना!

मिलिट्री का मजाक उड़ाने पर कंपनी पर लगाया गया भारी जुर्माना

ख़ास बातें
  • शंघाई शाओगुओ कल्चर माडिया कंपनी पर जुर्माना लगाया।
  • Xiaoguo Culture ने इसे मैनेजमेंट की गलती बताया।
  • इसे सरकार ने समाज को नुकसान पहुंचाने वाला मजाक बताया।
विज्ञापन
मनोरंजन सभी को अच्छा लगता है। इसीलिए दुनियाभर में फिल्में बनती हैं, कॉमेडी शो बनते हैं। लेकिन चीन में एक कॉमेडी कंपनी को मिलिट्री का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। चीनी सरकार ने इसके लिए कंपनी पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगा दिया। कंपनी के कॉमेडियन ने कम्युनिस्ट पार्टी की आर्मी को लेकर मजाक किया था। सेना का मजाक चीनी सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ। इसे सरकार ने समाज को नुकसान पहुंचाने वाला मजाक बताया और कंपनी पर 20 लाख डॉलर से भी ज्यादा का फाइन लगा दिया। 

चीन में संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो मंत्रालय की बीजिंग शाखा ने शंघाई शाओगुओ कल्चर माडिया कंपनी पर जुर्माना लगाया। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पर आरोप था कि इसने हाल ही में ली हाओशी द्वारा किए गए एक शो में नियमों का उल्लंघन किया है। इस पर चीन में लोगों की भी राय बंटी हुई दिखी। चर्चा होने लगी कि स्टैंडअप कॉमेडी में किस तरह के मजाकों पर आपत्ति उठाई जानी चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि देश में ऐसा ही कंटेंट दिखाया जाना चाहिए जो सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देता हो। 

ली हाओशी इस मजाक के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। शो में सुनाए गए जोक को एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शख्स ने 13 मई के इस शो का क्लिप वहां डाला जिसमें उसने कहा कि यह मजाक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की छवि को खराब कर रहा है। इस पर कल्चर ब्यूरो ने एक्शन लिया और कहा कि किसी भी कंपनी को यह इजाजत नहीं दी जा सकती कि वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की महान छवि को खराब करे। साथ ही कंपनी Xiaoguo Culture पर मंत्रालय ने भविष्य में बीजिंग में किसी भी तरह का शो करने पर बैन लगा दिया। 

जुर्माना लगाए जाने के संबंध में Xiaoguo Culture ने इसे मैनेजमेंट की गलती बताया। साथ ही कंपनी ने कहा कि उन्होंने ली हाओशी के कॉन्ट्रैक्ट को भी खत्म कर दिया है। Xiaoguo Culture को 2015 में शंघाई में शुरू किया गया था। स्टैंडअप कॉमेडी में कंपनी का नाम जल्दी ही चलने लगा। इसमें सैकड़ों स्टैंडअप कमेडियन ने नाम कमाया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , china, joke on military, Peoples Liberation Army
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »