• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिका के एक घर में गिरा 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड! छत में छेद कर बेडरूम तक पहुंचा

अमेरिका के एक घर में गिरा 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड! छत में छेद कर बेडरूम तक पहुंचा

स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:15 बजे वह संभावित उल्‍कापिंड घर की छत पर गिरा। तब वहां कोई नहीं था।

अमेरिका के एक घर में गिरा 5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड! छत में छेद कर बेडरूम तक पहुंचा

Photo Credit: Hopewell Township Police Department

चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में सामने आई घटना
  • घर में तब कोई नहीं था, इसलिए बड़ा नुकसान नहीं हुआ
  • लोकल पुलिस का मानना है कि वह चीज एक उल्‍कापिंड है
विज्ञापन
अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में बीते दिनों आसमानी धातु गिर गई। चकोतरे (grapefruit) के साइज की धातु घर की छत पर गिरी और छेद करती हुई बेडरूम तक जा पहुंची। एक रिपोर्ट के अनुसार, लोकल पुलिस का मानना है कि वह चीज उल्‍कापिंड (meteorite) हो सकती है। पिछले वीकेंड इलाके में एटा एक्वारिड्स उल्का बौछार (Eta Aquarids meteor shower) अपने पीक पर थी। माना जा रहा है कि उसके कारण एक उल्‍कापिंड पृथ्‍वी तक पहुंचने में कामयाब रहा।  

बिजनेस इनसाइडर ने बताया है कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:15 बजे वह संभावित उल्‍कापिंड घर की छत पर गिरा। तब वहां कोई नहीं था। पुलिस का मानना है कि वह उल्‍कापिंड ही है। फर्श से टकराने के कारण वह क्षतिग्रस्‍त हो गया है। स्‍थानीय फायर डिपार्टमेंट ने कन्‍फर्म किया कि वह चीज खतरनाक नहीं थी। 

पुलिस ने न्‍यू जर्सी के एक वैज्ञानिक से कॉन्‍टैक्‍ट किया, ताकि संभावित उल्‍कापिंड की जांच की जा सके। होपवेल टाउनशिप पुलिस विभाग के प्रमुख जेम्स रोसो ने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि उन्‍होंने अपने करियर में कई दिलचस्‍प घटनाएं देखी हैं, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उल्‍कापिंड भी देखने को मिलेगा। 

चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया जा रहा है। जब भी कोई उल्‍कापिंड पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो घर्षण और ज्‍यादा तापमान की वजह से जल उठता है। कई बार उल्‍काएं पूरी तरह से नहीं जल पातीं और इस तरह के टुकड़े पृथ्‍वी पर पहुंच जाते हैं। इन्‍हें उल्‍कापिंड कहा जाता है। उल्‍कापिंडों का बिल्डिंग या लोगों से टकराना एक दुर्लभ घटना होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जो उल्‍कापिंड घर पर गिरा, वह 4 से 5 अरब साल पुराना हो सकता है। गौरतलब है कि साल के कई महीनों में उल्‍का‍ बौछारें पृथ्‍वी से देखने को मिलती हैं। ज्‍यादातर उल्‍काएं पृथ्‍वी के वायुमंडल में पूरी तरह से जल जाती हैं। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »