चीन ने क्वांटम चिप के लिए बनाया दुनिया का पहला रेफ्रिजरेटर

क्वांटम चिप रेफ्रिजरेटर चिप के रख-रखाव को आसान बनाता है।

चीन ने क्वांटम चिप के लिए बनाया दुनिया का पहला रेफ्रिजरेटर

Photo Credit: CGTN

रेफ्रिजरेटर असल में एक हाइ वैक्यूम बॉक्स की तरह काम करता है। इसमें स्टोरेज के लिए तीन चैम्बर बनाए गए हैं

ख़ास बातें
  • चीन ने क्वांटम चिप के लिए रेफ्रिजरेटर तैयार कर लिया है।
  • इसे ओरिजिन क्वांटम कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी नामक कंपनी ने बनाया है।
  • क्वांटम चिप रेफ्रिजरेटर चिप के रख-रखाव को आसान बनाता है।
विज्ञापन
चीन ने क्वांटम चिप के लिए रेफ्रिजरेटर तैयार कर लिया है। यह दुनिया का पहला रेफ्रिजरेटर है जो क्वांटम चिप को एक उचित वातावरण देता है ताकि क्वांटम चिप का निर्माण ज्यादा बेहतर तरीके से किया जा सके। चीन द्वारा बनाया गया ये रेफ्रिजरेटर क्वांटम चिप निर्माण में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं। 
चीन दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने क्वांटम चिप के स्मूद ऑपरेशन के लिए एक रेफ्रिजरेटर तैयार कर लिया है। इसे ओरिजिन क्वांटम कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी नामक कंपनी ने बनाया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, क्वांटम चिप के लिए कहा जाता है कि इसका निर्माण करने में बेहद पेचीदा प्रोसेस का इस्तेमाल होता है। क्योंकि क्वांटम चिप मेन्युफैक्चरिंग में चिप के आसपास का वातावरण, तापमान, आसपास का शोर, वाइब्रेशन, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक वेव्ज और यहां तक कि हवा में तैर रहे बेहद महीन कण भी प्रभाव डालते हैं। 

क्वांटम चिप रेफ्रिजरेटर चिप के रख-रखाव को आसान बनाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेफ्रिजरेटर असल में एक हाइ वैक्यूम बॉक्स की तरह काम करता है। इसमें स्टोरेज के लिए तीन चैम्बर बनाए गए हैं और तीनों को ही अलग-अलग तौर पर कंट्रोल किया जा सकता है। इन चैम्बर्स में एक स्मार्ट सिस्टम लगा है जो कि चैम्बर के अंदर हाई वैक्यूम स्टेट बनाकर रखता है। 

यह रेफ्रिजरेटर इसलिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि, क्वांटम चिप सुपरकंडक्टर मेटिरियल के इस्तेमाल से बनते हैं। इस मेटिरियल को एक निश्चित वातावरण में रखना होता है। अगर सख्त तौर पर इस तरह का वातावरण नहीं बनाकर रखा जाता है तो ये हवा में मौजूद ऑक्सीजन और नमी के साथ केमिकली बहुत जल्दी रिएक्ट कर जाते हैं। जिसके बाद इनमें कई तरह की अशुद्धियां मिल जाती हैं। इसका नतीजा ये होता है कि चिप के मेन कम्पोनेंट्स सही तरह से बर्न नहीं हो पाते हैं और चिप सही ढंग से काम नहीं करेगी। 

क्वांटम चिप्स को क्वांटम कम्प्यूटर्स में इस्तेमाल किया जाता है जो कि कम्प्यूटर के दिमाग की तरह काम करती हैं। क्वांटम कम्प्यूटर साधारण तौर पर मिलने वाले कम्प्यूटरों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और तेजी से काम करते हैं। हाल ही में चीन भी उन देशों में शामिल हो चुका है जिसने क्वांटम कम्प्यूटर्स का निर्माण करना शुरू कर दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »