Google ने चीन, रूस से जुड़े 7.5 हजार YouTube चैनल किए बंद!

Google ने चीन, रूस, ईरान आदि से जुड़े 7500 से ज्यादा यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए हैं।

Google ने चीन, रूस से जुड़े 7.5 हजार YouTube चैनल किए बंद!

Google ने चीन, रूस, ईरान आदि से जुड़े 7500 से ज्यादा यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए हैं।

ख़ास बातें
  • कैम्पेन के तहत 87 रूस संबंधित यू-ट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक करने की बात
  • ईरान की सरकार का समर्थन करने वाले 40 यू-ट्यूब चैनलों को भी किया बंद
  • ब्लॉक किए गए चैनलों में 2 डोमेन पोलैंड से संबंधित बताए गए हैं।
विज्ञापन
गूगल (Google) ने चीन, रूस, ईरान आदि से जुड़े 7500 से ज्यादा यू-ट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए हैं। ये सभी चैनल 2023 के शुरुआती महीनों में ही ब्लॉक किए गए हैं। यानि कि जनवरी-फरवरी के दौरान गूगल ने यह कदम उठाया है। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि 6,285 यू-ट्यूब चैनलों को टर्मिनेट किया गया है और 52 ब्लॉगर्स के ब्लॉग ब्लॉक किए गए हैं जिनका संबंध चीन से बताया गया है।  

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि उसने 2023 की पहली तिमाही में कॉर्डिनेटेड इन्फ्लूएंस ऑपरेशन कैम्पेन के तहत 7500 से ज्यादा YouTube चैनलों को टर्मिनेट कर दिया है। गूगल की ओर से कारण बताते हुए कहा गया है कि गूगल के थ्रैट एनालिसिस ग्रुप की पड़ताल के बाद चैनलों को स्पैम कंटेंट परोसने के चलते बंद किया गया है। ये चैनल संगीत, मनोरंजन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को अपलोड करते थे, जो कि चीन से संबंधित थे। गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप (TAG) की ओर से इसकी जांच पड़ताल की गई थी जिसमें कि प्लेटफॉर्म पर स्पैम कंटेंट अपलोड हुआ पाया गया है। 

गूगल के थ्रैट एनालिसिस ग्रुप के मुताबिक, ईरान की सरकार का समर्थन करने वाले 40 यू-ट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक किया गया है। ये चैनल अंग्रेजी, हिंदी, फारसी और उर्दू में कंटेंट अपलोड करते थे। पोस्ट में कहा गया है कि ये चैनल ईरान में प्रदर्शनकारियों के विरोध में कंटेंट परोसते थे और सरकार का समर्थन करते थे। वहीं, ब्लॉक किए गए चैनलों में 2 डोमेन पोलैंड से संबंधित बताए गए हैं। इनके बारे में कहा गया है कि ये रूस का समर्थन करने वाले चैनल थे और अमेरिका की आलोचना में कंटेंट परोसते थे। साथ ही यूक्रेन के बारे में भी गलत जानकारी दे रहे थे। 

गूगल के ब्लॉग पोस्ट में थ्रैट एनालिसिस ग्रुप द्वारा कॉर्डिनेटेड इन्फ्लूएंस ऑपरेशन कैम्पेन के तहत 87 ऐसे यू-ट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक करने की बात कही गई है जो रूस की इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से संबंधित थे। वहीं, 4 ऐसे यू-ट्यूब चैनल भी इस ब्लॉक लिस्ट में शामिल बताए गए हैं जो यूक्रेन के खिलाफ डेटा लीक कर रहे थे। यह डेटा यूक्रेन के शरणार्थियों की दृष्टि से बहुत संवेदनशील बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »