Samsung Galaxy A Quantum स्मार्टफोन इस खास सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy A Quantum की कीमत KRW 640,000 (लगभग 39,000 रुपये) रखी गई है। फोन के प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और यह 25 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A Quantum स्मार्टफोन इस खास सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy A Quantum में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है

ख़ास बातें
  • क्वांटम रैंडम नंबर जनरेटर (QRNG) चिपसेट से लैस है Galaxy A Quantum
  • स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप है शामिल
  • यूज़र की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए दिए गए हैं कई खास फीचर्स
विज्ञापन
Samsung और SK Telecom ने क्वांटम एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी से लैस Galaxy A Quantum स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में दुनिया के सबसे छोटे क्वांटम रैंडम नंबर जनरेटर (QRNG) चिपसेट होने का दावा किया गया है, जो डिवाइस पर डेटा सुरक्षा को बढ़ाता है। फोन में 6.7 इंच का इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और यह Exynos 980 चिपसेट पर काम करता है। फोन की कीमत KRW 640,000 (लगभग 39,000 रुपये) रखी गई है। फोन के प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और यह 25 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

दक्षिण कोरियाई कंपनी एसके टेलीकॉम ने एक पोस्ट में कहा कि QRNG चिपसेट यूज़र्स को अप्रत्याशित और पैटर्नहीन रेंडम नंबर जेनरेट कर उन्हें अपने फोन पर प्रमाणीकरण और पेमेंट जैसी सेवाओं को सुरक्षित रूप से इस्तेमाल करने मे मदद करता है। फोन सर्विस की सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए चिपसेट द्वारा बनाए गए रेंडम नंबर के आधार पर सेवाओं के लिए एन्क्रिप्शन कीज़ इजाद करता है।

चिपसेट में एक CMOS इमेज सेंसर होता है जो एलईडी से बनी रेशनी (फोटोन्स) का इस्तेमाल कर “अप्रत्याशित” रेंडम नंबर बनाता है। चिपसेट इन रेंडम नंबर के जरिए एन्क्रिप्शन कीज़ बनाता है, जो यूज़र्स की व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। कंपनी क्वांटम सिक्योरिटी टेक्नॉलॉजी को क्वांटम कंप्यूटर्स के खिलाफ इस्तेमाल करना चाह रही है, जिसका इस्तेमाल सिस्टम की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।

QRNG चिपसेट को छोड़ यह स्माटफोन काफी हद तक Samsung Galaxy A71 5G के समान है। गैलेक्सी ए71 5जी को पिछले महीने यूएस में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy A Quantum specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए क्वांटम में 6.7 इंच का इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन Exynos 980 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A Quantum में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 5-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह 25W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

 

Samsung Galaxy A Quantum price, pre-orders, sale

सैमसंग गैलेक्सी ए क्वांटम की कीमत KRW 640,000 (लगभग 39,000 रुपये) है। फोन के प्री-ऑर्डर 15 मई से 21 मई के बीच चलेंगे और यह 22 मई को दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy A Quantum को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर रंग में लॉन्च किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »