चंद्रयान-3 के लॉन्च के साथ भारत बनेगा चंद्रमा पर स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला चौथा देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के लॉन्च की तैयारी को लगभग पूरा कर लिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 16:29 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा
  • ISRO ने नागरिकों को यह लॉन्च लाइव देखने का निमंत्रण दिया है
  • इसके रोवर पर कई कैमरा से इमेजेज ली जाएंगी

इसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग और रोविंग की देश की क्षमता को प्रदर्शित करना है

देश के मून मिशन चंद्रयान-3 को इस सप्ताह आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाना है। इसके साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपने स्पेसक्राफ्ट को लैंड कराने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के लॉन्च की तैयारी को लगभग पूरा कर लिया है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, Jitendra Singh ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले महीने अमेरिका के दौरे के दौरान स्पेस से जुड़े कुछ समझौते किए गए हैं। उनका कहना था कि चंद्रमा पर जाने के अभियान में भारत पीछे नहीं रह सकता। सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग और रोविंग की देश की क्षमता को प्रदर्शित करना है। मिनिस्ट्री की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सिंह ने कहा, "चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापू्र्वक लैंडिंग के बाद रोवर बाहर आएगा और इसके चंद्रमा पर 14 दिनों तक कार्य करने की उम्मीद है। इस रोवर पर कई कैमरा से इमेजेज ली जा सकेंगी।" 

ISRO ने नागरिकों को श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का निमंत्रण दिया है। इसके लिए lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा। ISRO ने बताया है, "व्हीकल के इलेक्ट्रिक टेस्ट पूरे हो गए हैं। लॉन्च को श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से देखने के लिए नागरिकों को निमंत्रित किया जाता है। इसके लिए  https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा।" इससे पहले ISRO के डायरेक्टर,  S Somanath ने कहा था कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा था, "अगर सब कुछ ठीक रहता है तो चंद्रयान 23 अगस्त को लैंड करेगा। इस तिथि का फैसला चंद्रमा पर सूर्योदय के आधार पर किया गया है। हालांकि, अगर इसमें देरी होती है तो लैंडिंग को सितंबर में रखना होगा।" 

चंद्रमा पर देश के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। हालांकि, विक्रम लूनर लैंडर के चंद्रमा पर क्रैश होने के कारण यह मिशन नाकाम हो गया था। ISRO ने Gaganyaan प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष में यात्रियों के साथ एक मिशन है। इस मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। इसके लिए टेस्टिंग और डिमॉन्स्ट्रेशन में बढ़ोतरी की गई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.