• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बुलेट ट्रेन से भी 10 गुना तेज स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा एक एस्‍टरॉयड, क्‍या हमें अलर्ट होना चाहिए

बुलेट ट्रेन से भी 10 गुना तेज स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा एक एस्‍टरॉयड, क्‍या हमें अलर्ट होना चाहिए

यह लगभग 9.10 किलोमीटर प्रति सेकंड या 32,760 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की दिशा में आ रहा है।

बुलेट ट्रेन से भी 10 गुना तेज स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा एक एस्‍टरॉयड, क्‍या हमें अलर्ट होना चाहिए

एस्‍टरॉयड्स पर वैज्ञानिकों की नजर इसलिए रहती है, क्‍योंकि‍ ये पृथ्‍वी से टकरा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड अपनी स्‍पीड की वजह से चर्चा में है
  • यह ध्वनि की गति के करीब 27 गुना के बराबर रफ्तार से सफर कर रहा है
  • हालांकि इसकी वजह से हमारे ग्रह को कोई खतरा नहीं है
विज्ञापन
पृथ्‍वी के करीब एस्‍टरॉयड्स (asteroid) का आना जारी है। इस बार एक छोटा लेकिन सुपरसोनिक स्‍पीड से आ रहा एस्‍टरॉयड 6 सितंबर को हमारे ग्रह के पास से गुजरने वाला है। यह बुलेट ट्रेन से भी 10 गुना तेज रफ्तार से अपनी यात्रा कर रहा है। नासा के एस्‍टरॉयड ट्रैकर ने यह जानकारी दी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, इस एस्‍टरॉयड का नाम ‘2022 QC7' है, जिसका साइज 16 मीटर से 36 मीटर के लगभग है। लेकिन यह एस्‍टरॉयड अपनी स्‍पीड की वजह से चर्चा में है। 36 मीटर इसलिए बहुत बड़ा साइज नहीं लगता, क्‍यो‍ंकि हाल के दिनों में हमने कई बड़े एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हुए देखा है।  

एस्‍टरॉयड ‘2022 QC7' को अलग बनाती है इसकी गति। जानकारी के अनुसार यह लगभग 9.10 किलोमीटर प्रति सेकंड या 32,760 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की दिशा में आ रहा है। यानी यह ध्वनि की गति के करीब 27 गुना के बराबर रफ्तार से सफर कर रहा है।

एस्‍टरॉयड्स पर वैज्ञानिकों की नजर इसलिए रहती है, क्‍योंकि‍ ये पृथ्‍वी से टकरा सकते हैं। हालांकि एस्‍टरॉयड ‘2022 QC7' की वजह से हमारे ग्रह को कोई खतरा नहीं है। वैज्ञानिक स्‍पष्‍ट कर चुके हैं कि यह रॉक चट्टान लगभग 46 लाख किलोमीटर दूर होकर हमारे ग्रह से गुजरेगी। यह दूरी पृथ्‍वी और चंद्रमा की दूरी से बहुत ज्‍यादा है। चंद्रमा करीब 384,000 के फासले से हमारे ग्रह की परिक्रमा करता है। अगर इसके पृथ्‍वी से टकराने की भी संभावना होती, तब भी बहुत ज्‍यादा चिंता करने वाली बात नहीं थी, क्‍योंकि इसका साइज छोटा है। 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है। नाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन साथ में एक नंबर भी उसमें जोड़ा जाता है जैसे- (99942) एपोफिस। कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऐतिहासिक पात्रों के नाम पर भी एस्‍टरॉयड का नाम रखा जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »