• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ब्‍लू व्‍हेल से भी 3 गुना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा हमारे करीब, 6 जून को होगा ‘सामना’

ब्‍लू व्‍हेल से भी 3 गुना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा हमारे करीब, 6 जून को होगा ‘सामना’

हाल ही में एक और एस्‍टरॉयड- 7335 (1989 JA) भी पृथ्‍वी के करीब से गुजरा था। इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया था।

ब्‍लू व्‍हेल से भी 3 गुना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा हमारे करीब, 6 जून को होगा ‘सामना’

‘2021 GT2’ एक एटेन-क्लास एस्‍टरॉयड है। इसका अर्थ है कि यह पृथ्वी की तुलना में सूर्य की अधिक करीब से उसकी परिक्रमा करता है।

ख़ास बातें
  • यह एक सुरक्षित सफर होगा, जिसका पृथ्‍वी पर असर दिखने की उम्‍मीद नहीं है
  • 6 जून के बाद यह 12 साल बाद पृथ्‍वी के करीब आएगा
  • इस अंतरिक्ष चट्टान का पता पिछले साल लगा था
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड जिज्ञासा जगाते हैं, जब ये पृथ्‍वी के पास से गुजरते हैं। कुछ ऐसा ही फ‍िर होने जा रहा है। नासा के अनुसार, ब्लू व्हेल से भी तीन गुना बड़ा एक एस्‍टरॉयड सोमवार को 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी के ऊपर से गुजरेगा। रिपोर्टों के अनुसार, 2021 GT2 नाम का यह एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी से 35 लाख किलोमीटर की दूरी से पास होगा। यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी का 10 गुना है। इस हिसाब से यह माना जा सकता है कि यह एक सुरक्षित सफर होगा, जिसका पृथ्‍वी पर कोई असर दिखने की उम्‍मीद नहीं है।  

हाल ही में एक और एस्‍टरॉयड- 7335 (1989 JA) भी पृथ्‍वी के करीब से गुजरा था। इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया था। यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड था, जिसने हमारी पृथ्‍वी के पास से सफर किया।  

बात करें एस्‍टरॉयड 2021 GT2 की, तो इस अंतरिक्ष चट्टान का पता पिछले साल लगा था। अनुमान है कि इसका आकार 121 से 272 फीट के बीच है। आसानी से समझने के लिए इसकी लंबाई एक ब्लू व्हेल की लंबाई से तीन गुना तक ज्‍यादा हो सकती है। क्‍योंकि यह साइज में बहुत बड़ा नहीं है, इसीलिए इसे पृथ्‍वी के लिए खतरे के तौर पर नहीं देखा जा रहा। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, ‘2021 GT2' एक एटेन-क्लास एस्‍टरॉयड है। इसका अर्थ है कि यह पृथ्वी की तुलना में सूर्य की अधिक करीब से उसकी परिक्रमा करता है। यह 342 दिनों में सूर्य का एक चक्‍कर लगा लेता है। अंतरिक्ष में ऐसे 1800 से ज्‍यादा एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी है, जो पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक माने जाते हैं। खास बात यह भी है कि 2021 GT2 एस्‍टरॉयड 6 जून के बाद 26 जनवरी 2034 को हमारी पृथ्‍वी के करीब आएगा यानी करीब 12 साल बाद। तब यह हमसे और ज्‍यादा दूरी से गुजरेगा और संभवत: उस लिस्‍ट से भी बाहर हो जाएगा, जिनमें शामिल एस्‍टरॉयड्स को पृथ्‍वी के लिए खतरनाक माना जाता है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ऐसे एस्‍टरॉयड की लिस्‍ट तैयार रखती है, जो पृथ्‍वी के लिए खतरा  हो सकते हैं। वह इस लिस्‍ट को अपडेट भी करती है। उदाहरण के लिए एस्‍टरॉयड एपोफिस को 2021 में इस लिस्‍ट से हटा दिया गया था, क्‍योंकि नई जानकारी में यह पता चला कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा नहीं है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nasa, Asteroid, 2021 GT2, Earth, Science News In Hindi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »