इस देश में मिला 3000 साल पुराना खजाना, लेकिन धातु है पृथ्वी से बाहर की!

खजाने का 90 प्रतिशत हिस्सा 23.5 कैरेट सोने से बनाया गया था और इसमें 11 कटोरे, 3 बोतलें और 28 कंगन भी मिले थे।

इस देश में मिला 3000 साल पुराना खजाना, लेकिन धातु है पृथ्वी से बाहर की!

Photo Credit: DailyMail

विलेना का खजाना (Treasure of Villena) इबेरियन प्रायद्वीप में खोजा गया था।

ख़ास बातें
  • कलाकृतियों में इस्तेमाल हुई धातु इस ग्रह की नहीं है।
  • उल्का पिंड में पाया जाने वाला लोहा किया गया इस्तेमाल।
  • विलेना का खजाना (Treasure of Villena) इबेरियन प्रायद्वीप में खोजा गया था।
विज्ञापन
आपने किस्से कहानियों में छुपे हुए खजाने के बारे में जरूर सुना होगा। कई बार फिल्मों में भी दिखाया जाता है कि किसी जगह बहुत पुराना खजाना गड़ा होता है, या छुपा होता है जिसे खोजने के लिए किरदार पूरी मशक्कत करते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ असल दुनिया में भी हुआ है। स्पेन में 3000 साल पुराना खजाना पाया गया है। लेकिन यह कोई आम खजाना नहीं है। इस खजाने में जो मेटल इस्तेमाल हुए हैं, वे कथित तौर पर हमारे ग्रह यानी पृथ्वी के नहीं हैं! चौंक गए होंगे आप भी! तो क्या इस खजाने के तार एलियंस से जुड़े हैं? इस बारे में अब ताजा स्टडी हुई है। आइए जानते हैं कि शोधकर्ताओं का क्या कहना है ... 

स्पेन में सालों पहले खोजे गए खजाने को लेकर जो एनालिसिस किया गया है, उसमें सामने आया है कि 3000 साल पहले बनी कुछ कलाकृतियों में इस्तेमाल हुई धातु इस ग्रह की नहीं है। Daily Mail की रिपोर्ट कहती है कि विलेना के खजाने के बारे में वैज्ञानिकों ने नया विश्लेषण किया है जिसमें पाया गया कि 1963 में मिले खजाने में 59 गोल्ड प्लेटेड चीजें मिलीं जिनमें से दो में उल्का पिंड में पाया जाने वाला लोहा इस्तेमाल हुआ है। 

उल्कापिंडीय लोहा वह धातु है जो शुरुआती ब्रह्मांड का अवशेष है। यह लोहे और निकल से बने उल्का पिंडों (meteorites) में पाया जाता है। वैज्ञानिकों की टीम का मानना है खजाने में मिली गोल्ड कोटेड टोपी और ब्रेसलेट में परग्रही मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है जो 10 लाख साल पहले धरती से टकराया होगा। स्टडी कहती है कि उल्कापिंडीय लोहा एक खास तरह के पथरीले उल्का पिंडों में पाया जाता है जो मुख्यत: सिलिकेट के बने होते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसमें कोबाल्ट की मात्रा भी काफी है। 

रोचक बात ये कही गई है कि हजारों सालों पहले धरती पर गिरने वाले उल्का पिंडों के मटिरियल का इस्तेमाल सजावटी चीजों जैसे आभूषण वगैरह में करना काफी चलन में था। तूतनखामुन के मकबरे में भी ऐसी ही सजावटी वस्तु पाई गई थी। विलेना का खजाना (Treasure of Villena) इबेरियन प्रायद्वीप में खोजा गया था। यह उस समय का सबूत देता है जब मानव पाषाण से कांस्य युग में प्रवेश कर रहा था। यानी पत्थर से वह कांसे के इस्तेमाल में शिफ्ट कर रहा था। इस खजाने के बारे में यह भी कहा गया है कि यह एक पूरे समुदाय से संबंधित है, न कि किसी शाही परिवार से। 

खजाने का 90 प्रतिशत हिस्सा 23.5 कैरेट सोने से बनाया गया था और इसमें 11 कटोरे, 3 बोतलें और 28 कंगन भी मिले थे। कलाकृतियों को आर्कियोलॉजिस्ट जोस मारिया सोलर ने दिसंबर 1963 में खोजा था। उस समय वे टीम के साथ विलेना से लगभग सात मील दूर 'रैंबला डेल पैनाडेरो' नामक एक सूखी नदी के तल की खुदाई कर रहे थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »