Samsung Galaxy J8 (2018) के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

गीकबेंच और जीएफएक्स बेंचमार्क वेबसआइट पर सैमसंग की मिडरेंज 'जे सीरीज' के एक फोन को लिस्ट किया गया है। इन वेबसाइट पर SM-J720f कोडनेम से एक सैमसंग हैंडसेट लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सैमसंग गैलेक्सी जे8 (2018) है।

Samsung Galaxy J8 (2018) के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • कंपनी जल्द ला सकती है अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ का नया स्मार्टफोन
  • गीकबेंच और जीएफएक्स बेंचमार्क वेबसआइट पर लिस्ट किया गया है फोन
  • आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड का पहला सैमसंग स्मार्टफोन हो सकता है
विज्ञापन
Samsung को महंगे स्मार्टफोन से ज़्यादा, मिडरेंज और बजट स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। कम से कम भारत जैसे उभरते मार्केट में कंपनी की मजबूत हिस्सेदारी की अहम वजह 15,000 रुपये तक के हैंडसेट रहे हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी जल्द ही अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ का फोन लाएगी। यह 2018 में कंपनी का पहला जे सीरीज़ हैंडसेट होगा। दरअसल, गीकबेंच और जीएफएक्स बेंचमार्क वेबसाइट पर सैमसंग की मिडरेंज 'जे सीरीज' के एक फोन को लिस्ट किया गया है। इन वेबसाइट पर SM-J720f कोडनेम से एक सैमसंग हैंडसेट लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सैमसंग गैलेक्सी जे8 (2018) है।

जीएसएमअरिना ने नीदरलैंड की वेबसाइट के हवाले से सैमसंग गैलेक्सी जे8 (2018) के बारे में जानकारी दी है। दोनों ही बेंचमार्क वेबसाइट की लिस्टिंग से साफ है कि सैमसंग का यह कथित स्मार्टफोन एक्सीनॉस 7885 चिपसेट पर काम करेगा। इस ऑक्टा-कोर चिपसेट की क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ होगी। जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में एचडी रिज़ॉल्यूशन (1280x720 पिक्सल) वाली 5.5 इंच की स्क्रीन होगी। ग्राफिक्स के लिए जीपीयू माली जी-71 का ज़िक्र है। 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसी लिस्टिंग में फोन में 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे का ज़िक्र है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

दूसरी तरफ, गीकबेंच की लिस्टिंग में samsung SM-J720F मॉडल नंबर वाले फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.59 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। यहां भी हैंडसेट 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। वैसे, दोनों ही लिस्टिंग में कई समानताएं हैं, लेकिन एक अहम स्पेसिफिकेशन ने हमारा भी ध्यान खींचा है। दोनों ही बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर कथित सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट किया गया है। अगर यह फोन अगले महीने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से लॉन्च किया जाता है तो यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी एस9 और सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस भी लॉन्च होंगे। इन दोनों हैंडसेट के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के शुरुआती स्मार्टफोन होने की संभावना है।

बता दें कि ये सारी जानकारियां लिस्टिंग से सामने आई हैं। कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में कयासों के अलावा हमारे पास बताने को बहुत ज़्यादा कुछ नहीं है। देखा जाए तो 2018 में सैमसंग पहले की तुलना की ज़्यादा आक्रामक नज़र आ रही है, खासकर भारतीय मार्केट में। इस महीने ही भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए8+ और सैमसंग गैलेक्सी ऑन प्राइम लॉन्च किए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »