Samsung अब लेकर आएगा 600 मेगापिक्सल कैमरा, टिप्सटर ने दी जानकारी

Samsung कथित रूप से ISOCELL 600 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। जहां कुछ 108 मेगापिक्सल का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर बिल्ड करने की योजना बना रही है।

Samsung अब लेकर आएगा 600 मेगापिक्सल कैमरा, टिप्सटर ने दी जानकारी

Samsung के 600 मेगापिक्सल कैमरा को लॉन्च होने में लगेगी देरी

ख़ास बातें
  • 600 मेगापिक्सल सेंसर देने के लिए कई सैमसंग को दूर करनी होंगे कई बाधाएं
  • 600 मेगापिक्सल सेंसर फोन के बैक पैनल पर लेगा 12 प्रतिशत जगह
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 108 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया था
विज्ञापन
Samsung कथित रूप से ISOCELL 600 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। जहां कुछ 108 मेगापिक्सल का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर बिल्ड करने की योजना बना रही है। सामने आई लेटेस्ट लीक में यह खुलासा हुआ है। यह सेंसर 4K या 8K रिकॉर्डिंग में ज़ूम शॉट्स में डिटेल्स खोने की समस्या को भी सुधारेगा। ISOCELL 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को असल में पेश करने के लिए सैमसंग को फिलहाल कई बाधाएं दूर करनी होगी, तो ऐसे में सैमसंग इस कैमरा सेंसर को जल्द ही पेश करेगी यह उम्मीद नहीं की जा सकती।

टिप्सटर Ice Universe ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि सैमसंग 600 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रही है, जिसका साइज़ कथित रूप से 1/0.57 इंच होगा। यह वर्तमान के सबसे बड़े सेंसर से भी बड़ा साइज़ है, जो कि 1/1.28 इंच Huawei P40 Pro+ में मौजूद है। टिप्सटर ने कर्मचारियों से प्राप्त इंटरनल डॉक्यूमेंटेशन जैसे दिखने वाली कुछ तस्वीरें लीक की है। यह उन सभी बाधाओं को हाइलाइट करती हैं, जो सैमसंग को इस ISOCELL 600 मेगापिक्सेल सेंसर को पेश करने के लिए दूर करनी होंगी।

इंटरनल डॉक्यूमेंटेशन से खुलासा होता है कि सैमसंग बड़े स्तर पर कैमरे बम्प की समस्या को सुधारने की कोशिश कर रही है, जो कि वर्तमान में 22mm से इंटीग्रेटिड होने पर उभरता है। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि यह सेंसर स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 12 प्रतिशत जगह लेगा, जो कि कैमरा मॉड्यूल में मौजूद एक साथ स्थित कई सेंसर्स की जगह के समान है। इंटरनल पेपर से यह भी खुलासा होता है कि 0.8um पिक्सल साइज़ के साथ 600 मेगापिक्सल सेंसर की प्रगति का काम काफी बड़ा है, और सैमसंग को अभी भी इसे हैंडसेट में देने के लिए उचित समय लगेगा। ऐसे में इस सेंसर के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।

आपको बता दें, Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 108 मेगापिक्सल का कैमरा पेश किया गया था, यहां तक कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में भी इस साल इस कैमरा सेंसर को दिया गया था। संभावना नहीं है कि नेक्सट जनरेशन फोन में 600 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा, लेकिन सैमसंग इसे भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के साथ पेश कर सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + Depth
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + Depth
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, ISOCELL, 600 Megapixel, Samsung 600 Megapixel Camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »