50MP कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G फोन !

Samsung Galaxy A13 5G अगला Galaxy A-Series स्मार्टफोन हो सकता है। यह हैंडसेट काफी हफ्तों से अफवाहों में है और अब एक नए लीक से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ नए डीटेल्स सामने आए हैं।

50MP कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy A13 5G फोन !

सैमसंग गैलेक्सी ए 13 5जी की कीमत गैलेक्सी ए 22 (फोटो में) से कम होने की उम्मीद है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G में 5000 एमएएच बैटरी बताई जा रही है।
  • Samsung Galaxy A13 5G की घोषणा इसी साल होने की उम्मीद है।
  • इसे कंपनी की ओर से सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A13 5G दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज की ओर से अगला Galaxy A-Series स्मार्टफोन हो सकता है। यह हैंडसेट काफी हफ्तों से अफवाहों में है और अब एक नए लीक से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ नए डीटेल्स सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि सैमसंग के आने वाले गैलेक्सी ए13 5जी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। यह कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भी हो सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी क्षमता दी जाएगी, ऐसा लीक में कहा गया है। नया Galaxy A13 5G फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A12 की जगह लेगा।

Galaxy Club की एक रिपोर्ट (डच में) के अनुसार, सैमसंग Galaxy A13 पर काम कर रही है, जिसे कंपनी की ओर से सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन कहा जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी ए13 5जी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी कैपिसिटी होगी। अन्य गैलेक्सी ए-सीरीज़ डिवाइस जैसे Galaxy A12 (13,999 रु) Galaxy A22, Galaxy A32 और Galaxy A72 में भी समान बैटरी कैपिसिटी है।

Samsung Galaxy A13 5G की घोषणा इसी साल होने की उम्मीद है। इससे पहले, इसी पब्लिकेशन ने बताया था कि हैंडसेट का मॉडल नंबर SM-A136B होगा और इसकी कीमत EUR 200 (यूरो) (लगभग 17,300 रुपये) से कम होगी। सैमसंग ने किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है इसलिए इस जानकारी को एक कयास की तरह ही देखें।

फिलहाल Samsung Galaxy A22 5G भारत में कंपनी की ओर से सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। हैंडसेट को 19,999 रुपये के साथ पेश किया गया था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा हैं और इसमें 90Hz डिस्प्ले है। गैलेक्सी A22 5G के अन्य स्पेसिफिकेशंस में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दी गई है। इसमें 8GB रैम है और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC और 6.6-इंच का फुल-एचडी+ इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »