Samsung Galaxy

Samsung Galaxy - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
    iPhone 18 Pro की टक्कर Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रही है। iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,64,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,39,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro XL की कीमत ₹1,34,999 है।  वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,24,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,44,999 है।
  • iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
    iPhone Duo का मुकाबला Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से हो रहा है। iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,24,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,86,999 है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है।
  • Apple का Foldable iPhone कितना अलग होगा? Samsung Galaxy Z Fold, Xiaomi 18 Fold से होगा सीधा मुकाबला
    Apple आज अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकता है, जिसका मुकाबला पहले से बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Fold8 और Xiaomi 18 Fold से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन, करीब 5.5 इंच बाहरी और 7.8 इंच अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई करीब 4.5mm और स्क्रीन की क्रीज बेहद कम होने की उम्मीद है। वहीं Xiaomi 18 Fold में 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जबकि Galaxy Z Fold8 में 201 ग्राम वजन और 4,800mAh बैटरी मिलती है। Apple फोन की कीमत $2,000-$2,500 या उससे ज्यादा हो सकती है।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Samsung Galaxy A07s के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 119 (लगभग 16,000) और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 149 (लगभग 20,000) है। यह फोन बिक्री के लिए जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस फोन को ब्लैक, ग्रीन और लाइट वायलेट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
    Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 महंगे हो गए हैं। टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung भारत में Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतें बढ़ा रहा है। पोस्ट के अनुसार, Galaxy A57 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से बढ़कर ₹62,999 हो गई है। जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹67,499 से बढ़कर ₹72,499 हो गई है।
  • Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,54,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई 2025 में ₹1,74,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% (3 हजार रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,51,999 रुपये हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹23,000 सस्ता मिल रहा है।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
    Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन बताया जा रहा है। फोन में तीन कलर मिलने वाले हैं जिसमें लाइट ब्लू, ब्लैक, और सिल्वर को शामिल किया गया है। फोन में में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की बात कही गई है।
  • Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
    Tecno Spark Go 3 Pro की टक्कर Oppo A6c और Samsung Galaxy M17 5G से हो रही है। Tecno Spark Go 3 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं Oppo A6c के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और 4GB+1284GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है।
  • Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
    Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Galaxy Book6 14-inch की कीमत USD 799.99 (लगभग ₹76,125) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 5 अक्टूबर, 2026 से उपलब्ध होगा। यह वायलेट सिल्वर और ग्रे कलर के विकल्प में आता है। Galaxy Book6 में 14 इंच की LCD WUXGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल और 350 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें Intel Core 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
    Samsung Galaxy S26 FE की टक्कर Vivo X300 FE और OnePlus 15 से हो रही है। Samsung Galaxy S26 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799 (लगभग ₹89,000) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 (लगभग ₹1,00,000) है। Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹89,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹99,999 है। वहीं OnePlus 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹85,999 और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹93,999 है।
  • Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
    Samsung Galaxy S26 FE की भारत में बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। यह Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और 7 साल के OS व सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा।
  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
    Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग एक साथ इस्तेमाल करने पर यह 22.5W तक का कुल आउटपुट देता है। पावर बैंक iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, बिल्ट-इन Type-C केबल और लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसका MRP ₹4,999 है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।
  • ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
    अमेजन पर इस वक्त Samsung Galaxy S25 FE 5Gपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹47,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे बैलेंस से भुगतान पर ₹1439 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹46,560 हो जाएगी। यह फोन सितंबर 2025 में ₹65,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से ₹19,439 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »