भारत के PC मार्केट में पिछले वर्ष हुई 1 प्रतिशत से कम ग्रोथ

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में 37.8 प्रतिशत की कमी रही, जबकि डेस्कटॉप की शिपमेंट्स बढ़ी हैं

भारत के PC मार्केट में पिछले वर्ष हुई 1 प्रतिशत से कम ग्रोथ

प्रीमियम नोटबुक्स की कैटेगरी में 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • चौथी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में 37.8 प्रतिशत की कमी रही
  • देश के PC मार्केट में HP पहले स्थान पर है
  • दूसरे स्थान पर अमेरिकी कंपनी Dell है
विज्ञापन
देश में पिछले वर्ष  PC का मार्केट केवल 0.3 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में 28.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस मार्केट में डेस्कटॉप, नोटबुक्स और वर्कस्टेशंस शामिल हैं। चौथी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में 37.8 प्रतिशत की कमी रही, जबकि डेस्कटॉप की शिपमेंट्स बढ़ी हैं। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के अनुसार, इन्फ्लेशन अधिक होने और कमजोर सेंटीमेंट के कारण इस मार्केट का कंज्यूमर सेगमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 27.4 प्रतिशत और एंटरप्राइज सेगमेंट 42.6 प्रतिशत घटा है। हालांकि, गवर्नमेंट और एजुकेशन सेगमेंट्स में क्रमशः 117.6 प्रतिशत और 28.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डेस्कटॉप और वर्कस्टेशंस में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 32.3 प्रतिशत और 24.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई लेकिन नोटबुक कैटेगरी में 8.4 प्रतिशत की गिरावट थी। प्रीमियम नोटबुक्स की कैटेगरी में 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई लेकिन कमर्शियल सेगमेंट में 7.9 प्रतिशत की कमी थी। 

ऑनलाइन चैनल्स के जरिए शिपमेंट्स में पिछले वर्ष 9.4 प्रतिशत की कमी हुई है। देश के PC मार्केट में HP पहले स्थान पर है। इसका मार्केट शेयर 30.3 प्रतिशत का है लेकिन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह 3.2 प्रतिशत घटा है। दूसरे स्थान पर अमेरिकी कंपनी Dell है। इसका मार्केट शेयर 19.2 प्रतिशत का है और इसमें इससे पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत की कमी हुई है। चीन की Lenovo तीसरे स्थान पर है। इसका मार्केट शेयर 18.9 प्रतिशत का था और इसमें 3.1 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हुई है। इसके बाद Acer और ASUS क्रमशः 9.9 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ हैं। 

चीन में पिछले वर्ष के अंत में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने का असर बहुत सी इंडस्ट्रीज पर पड़ा है। इससे नए PC और लैपटॉप के लॉन्च पर भी असर पड़ने की आशंका है।। चीन में पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों के सप्लायर्स की भी कोरोना से मुश्किलें बढ़ गई थी। इससे शिपमेंट्स में देरी होगी, जिसका असर नए लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स की उपलब्धता पर पड़ेगा। Compal, Inventec, Quanta और Wistron जैसी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फर्मों को कंपोनेंट्स या वर्कर्स की कमी से नहीं जूझना पड़ा था। इनके पास इनवेंटरी मौजूद होने और पहली तिमाही में डिमांड बहुत अधिक नहीं होने के अनुमान की वजह से इन्होंने अपने सप्लायर्स को प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नहीं कहा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »