Desktop

Desktop - ख़बरें

  • जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
    Thunderobot ने चीन में अपना नया Mix Neo Mini PC लॉन्च किया है। यह Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 115 TOPS तक AI कंप्यूटिंग क्षमता मिलती है। Mini PC में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB या 1TB SSD स्टोरेज का ऑप्शन है। इसमें Intel Arc 140V ग्राफिक्स, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और कई कनेक्टिविटी पोर्ट मिलते हैं। इसका वजन करीब 480 ग्राम है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 4,499 युआन (करीब ₹56 हजार) रखी गई है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Mac Studio के M5 Ultra वाले वर्जन को 512 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। एपल का दावा है कि यह AI का 4.3 गुणा फास्ट परफॉरमेंस और 1.8 गुणा तक फास्ट ग्राफिक्स की पेशकश करता है। इस चिपसेट को हेवी वीडियो और AI वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है। इस डेस्कटॉप का M5 सिलिकॉन वाले मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है।
  • 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
    Edifier ने अपने नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी का नया R1000TC II बुकशेल्फ स्पीकर प्रति चैनल 21W आउटपुट के साथ दिया गया है।
  • अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Desktop Photo Printer 2 लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में 4-कलर (CMYK) डाई-सब्लिमेशन प्रिंटिंग, Bluetooth 5.2 और 300×300dpi प्रिंट रेजोल्यूशन मिलता है। यह 4-इंच और 6-इंच फोटो पेपर को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, नया प्रिंटर पहले के 1S मॉडल की तुलना में बेहतर कलर आउटपुट और लंबे समय तक टिकने वाले प्रिंट्स देता है। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 699 युआन रखी गई है, जबकि बाद में इसकी रेगुलर कीमत 799 युआन होगी। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
    WhatsApp यूजर्स को निशाना बनाने वाला एक नया मालवेयर कैंपेन सामने आया है। एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी के रिसर्चर्स ने खुलासा किया है कि अटैकर्स WhatsApp Desktop और WhatsApp Web यूजर्स को मालिशियस फाइल्स भेजकर उनके सिस्टम तक एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कैंपेन कई देशों में देखा गया है, जिनमें मलेशिया, ब्राजील, सिंगापुर, ताइवान और वियतनाम शामिल हैं।Kaspersky ग्लोबल रिसर्च एंड एनालेसिस टीम (GReAT) ने जून 2026 में इस कैंपेन का खुलासा किया। रिसर्च के अनुसार, अटैकर पहले से हैक किए गए WhatsApp अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन अकाउंट्स से उनके कॉन्टैक्ट्स को मालिशियस VBScript फाइल्स भेजी जाती हैं। चूंकि मैसेज किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति के अकाउंट से आता है, इसलिए रिसीवर के फाइल खोलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
    Asus ने भारतीय बाजार में नया VM441 AiO लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आने वाला इंडस्ट्री का पहला All-in-One Desktop PC है। डिवाइस में 24 इंच Full HD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 45 TOPS AI परफॉर्मेंस वाला NPU और Copilot+ फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos Stereo Speakers, 5MP IR कैमरा, Windows Hello सपोर्ट और AI Noise Cancellation फीचर भी दिया गया है। Asus VM441 AiO की शुरुआती कीमत 1,01,990 रुपये रखी गई है।
  • इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
    Machenike ने चीन में अपना नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट मिनी पीसी AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स, डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम और Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है। Mini GTR को JD.com पर 3,999 युआन की कीमत में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। मिनी पीसी में DDR5 रैम और PCIe 4.0 SSD के लिए अपग्रेड ऑप्शन भी मिलता है।
  • मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
    WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए Chat Themes फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन्स मिलेंगे, जो मैसेज बबल कलर और वॉलपेपर को बदलेंगे। यूजर्स हर चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे, जिससे पर्सनल और ग्रुप चैट्स को अलग पहचान मिलेगी। खास बात यह है कि ये थीम्स प्राइवेट होंगी और सिर्फ यूजर को ही दिखाई देंगी। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।
  • एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
    Stuffcool ने भारत में Zeno 100W डेस्कटॉप चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे मल्टी-डिवाइस चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस 100W तक का टोटल आउटपुट देता है और एक साथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकता है। इसमें 2 USB Type-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट और एक बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल दी गई है। यह PD 3.0, PPS और Samsung Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को फास्ट और स्मार्ट चार्जिंग का अनुभव मिल सकता है।
  • Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्पीकर Desktop Speaker Pro Set लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। खासतौर पर यह स्पीकर डेस्कटॉप यूजर्स को बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Desktop Speaker Pro Set में 10W के दो रेसट्रैक ड्राइवर लगे हैं जिनके साथ में पैसिव रेडिएटर मिलते हैं। ये मिलकर स्टीरियो फील्ड बनाते हैं।
  • केबल के जंजाल से छुटकारा! Portronics का नया छोटू बॉक्स एक साथ चार्ज करेगा 4 डिवाइस, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Adapto 100D नाम से नया 100W डेस्कटॉप चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर मॉडर्न वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और एक ही यूनिट से कई डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देता है। Adapto 100D में तीन Type-C PD और दो USB-A पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्मार्ट LCD डिस्प्ले, GaN टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।
  • CES 2026: Dell ने 18 इंच बड़े, OLED डिस्प्ले, 240Hz Alienware गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स
    CES 2026 में Dell ने Alienware सीरीज में नए गेमिंग लैपटॉप पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Area-51 गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जो 16 इंच और 18 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इसी के साथ Alienware 16X Aurora को पेश किया गया है जो कि कंपनी के पतले और हल्के लैपटॉप मॉडल्स में शामिल किया गया है। तीनों ही लैपटॉप Intel Core Ultra 200HX चिपसेट से लैस होकर आते हैं। इनमें NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज लैपटॉप जीपीयू दिए गए हैं।
  • ये 10 विंडोज 11 शॉर्टकट करेंगे समय की बचत, चाहे कोई भी कर रहे हों काम
    10 ऐसे शॉर्टकट की बात कर कर रहे हैं, जिनके जरिए आप टास्क काफी आसानी से कर सकते हैं। जी हां सिर्फ इन बटन को एक साथ प्रेस करके आप किसी फीचर को खोलने में खराब किए जाने वाले समय की बचत कर सकते हैं। Win + L: इन बटन को एक साथ प्रेस करके डेस्क से दूर जाते हुए कंप्यूटर को तुरंत लॉक किया जा सकता है। Win + E: अपनी फाइल को नेविगेट करने के लिए फाइल एक्सप्लोरर खोला जा सकता है। Win + I: दोनों बटन एक साथ प्रेस करने पर मेन विंडोज सेटिंग्स ऐप डायरेक्ट खोली जा सकती है।
  • अब RO में भी मिलेगा उबला हुआ पानी! Xiaomi ने पेश किया सबसे एडवांस प्यूरिफायर
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Desktop Water Purifier Liangbaikai Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे यूनिक बात यह है कि ये वॉटर प्यूरिफायर पहले पानी को 100 डिग्री सेल्सियस तक उबालता है और फिर उसे तुरंत रूम टेम्परेचर तक ठंडा कर देता है। यही नहीं, यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से पानी का टेम्परेचर 40 डिग्री से लेकर 95 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर सकते हैं। Xiaomi Mijia Liangbaikai वॉटर प्यूरिफायर की कीमत चीन में 2,699 युआन रखी गई है, जो भारत में लगभग 32,300 रुपये के आसपास बैठती है।
  • Google बना देगा आपके फोन को कंप्यूटर, नया अपडेट करेगा कमाल
    Google नया डेस्कटॉप मोड तैयार कर रहा है जो कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट पर काम करेगा। टिपस्टर मिशाल रहमान ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक लाइवस्ट्रीम में एंड्रॉयड डेस्कटॉप मोड के बारे में खुलासा किया है। नया डेस्कटॉप मोड यूजर्स को अपने फोन के जरिए बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट होकर लाभ उठाने में मदद कर सकता है।

Desktop - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »